NEET UG Counselling 2026 में बदलाव, MCC ने बदला राउंड 1 का शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

मेडिकल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

NEET UG Counselling 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC ने राउंड 1 काउंसलिंग का शेड्यूल बदल दिया है. अब उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट और कॉलेज की पसंद भरने के लिए थोड़ा और समय मिलेगा.

विज्ञापन

NEET UG Counselling 2026: मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए NEET UG काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है. अब इसके शेड्यूल में कुछ बदलाव किए गए हैं. 17 अगस्त को चॉइस लॉक करने का मौका दिया जाएगा. इसके बाद सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया होगी और 19 अगस्त को राउंड 1 का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

MCC ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की तारीख

MCC के नए शेड्यूल के मुताबिक, राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त है. उम्मीदवार 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. वहीं, फीस जमा करने की सुविधा शाम 5 बजे तक खुली रहेगी. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया है, उन्हें ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना चाहिए.

17 अगस्त तक भर सकेंगे कॉलेज की पसंद

राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू हो चुकी है. अब उम्मीदवार 17 अगस्त शाम 6 बजे तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं. उम्मीदवारों को अपनी पसंद भरते समय काफी सोच-समझकर कॉलेजों की प्राथमिकता तय करनी चाहिए, क्योंकि इसी के आधार पर सीट अलॉटमेंट किया जाएगा.

NEET UG Counselling 2026 राउंड 1 का शेड्यूल

प्रक्रियातारीखक्या होगा
सीट मैट्रिक्स वेरिफिकेशन4 अगस्त 2026भाग लेने वाले संस्थानों की टेंटेटिव सीट मैट्रिक्स का वेरिफिकेशन होगा
रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट5 से 15 अगस्त 202615 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन और शाम 5 बजे तक फीस जमा कर सकेंगे
चॉइस फिलिंग6 से 17 अगस्त 2026उम्मीदवार 17 अगस्त शाम 6 बजे तक कॉलेज और कोर्स की पसंद भर सकेंगे
चॉइस लॉकिंग17 अगस्त 2026सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चॉइस लॉक कर सकेंगे
सीट अलॉटमेंट प्रोसेस18 अगस्त 2026MCC उम्मीदवारों को सीट आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी करेगा
Round 1 रिजल्ट19 अगस्त 2026सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी किया जाएगा
रिपोर्टिंग/जॉइनिंग20 से 25 अगस्त 2026सीट मिलने वाले उम्मीदवार संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर जॉइनिंग पूरी करेंगे
जॉइन किए उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन26 अगस्त 2026कॉलेजों की ओर से जॉइन किए उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन किया जाएगा


ये भी पढ़ें: NEET में अच्छी रैंक के बाद भी छूट सकती है MBBS सीट, चॉइस लॉक करने में न करें ये गलतियां

17 अगस्त को होगी चॉइस लॉकिंग

कॉलेज और कोर्स की पसंद भरने के बाद उसे लॉक करना भी जरूरी है. नए शेड्यूल के अनुसार उम्मीदवार 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अपनी चॉइस लॉक कर सकेंगे. अगर आपने चॉइस फिलिंग कर दी है, तो आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते अपनी पसंद लॉक कर देना बेहतर रहेगा.

NEET UG Counselling 2026 Check Revise Schedule

18 अगस्त को सीटों का अलॉटमेंट

चॉइस लॉकिंग पूरी होने के बाद MCC सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू करेगा. इसके लिए 18 अगस्त की तारीख तय की गई है. उम्मीदवारों की रैंक, कैटेगरी, उपलब्ध सीट और उनके द्वारा भरी गई कॉलेज की पसंद के आधार पर सीट अलॉट की जाएगी. यानी 18 अगस्त को उम्मीदवारों की नजरें सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया पर रहेंगी.

19 अगस्त को आएगा राउंड 1 रिजल्ट

MCC के संशोधित शेड्यूल के मुताबिक NEET UG Counselling 2026 राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 19 अगस्त को जारी किया जाएगा. रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. जिन छात्रों को सीट मिलेगी, उन्हें MCC के निर्देश के अनुसार अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

ये भी पढ़ें: MBBS एडमिशन में AIQ और स्टेट कोटा में क्या है फर्क, NEET काउंसलिंग में ऐसे बटेंगी सीटें


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola