एक साल में मिलेगी MA की डिग्री, IGNOU के इन 9 विषय के लिए फटाफट करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

इग्नू (AI Generated Image)

IGNOU One Year MA Course: इग्नू ने एक साल की मास्टर्स डिग्री शुरू की है. इस कोर्स के लिए आवेदन किए जा रहे हैं. 16 अगस्त को अप्लाई करने की लास्ट डेट है. IGNOU ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत ये पहल की, जिसका उद्देश्य है तेजी से पोस्टग्रेजुएट डिग्री कराना.

विज्ञापन

IGNOU One Year MA Course: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने चार साल का ग्रेजुएशन कार्यक्रम (FYUP) पूरा कर चुके छात्रों के लिए एक साल का मास्टर्स डिग्री शुरू किया है. टोटल 9 विषय में एक साल की डिग्री ऑफर की जाएगी. IGNOU ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत ये पहल की, जिसका उद्देश्य है तेजी से पोस्टग्रेजुएट डिग्री कराना. इस कोर्स का फायदा उन कैंडिडेट्स को मिलेगा जो वर्किंग प्रोफेशनल हैं और डिग्री हासिल करके किसी अन्य नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं.

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

इस प्रोग्राम के लिए आवेदन किए जा रहे हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 16 अगस्त 2026 है. अप्लाई करने से पहले अपनी APAAR ID तैयार रखें. वहीं एलिजिबल कैंडिडेट्स नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं.


किन छात्रों को मिलेगा फायदा?

ये कार्यक्रम खासतौर पर उन छात्रों के लिए हैं जिन्होंने Four-Year Undergraduate Programme (FYUP) पूरा किया है. इसके जरिए छात्र सिर्फ एक वर्ष में मास्टर्स डिग्री प्राप्त कर सकेंगे. IGNOU के अनुसार यह व्यवस्था NEP 2020 के तहत उच्च शिक्षा को अधिक लचीला बनाने की दिशा में एक कदम है.

ऑफिशियल रिकॉर्ड और साइन में नहीं हो पाएगा बदलाव

IGNOU ने साफ किया है कि एक बार ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स, फोटो और साइन अपलोड हो जाने के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. संस्थान ने क्लियर किया है कि इन डिटेल्स को भरने से पहले अच्छी तरह से जांच लें.


ये भी पढ़ें: सितंबर में होगी UPSC NDA NA परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल

कौन-कौन से कोर्स शुरू किए गए हैं?

IGNOU ने कुल 9 वन-ईयर मास्टर्स प्रोग्राम लॉन्च किए हैं-

  • MA Economics
  • MA Sociology
  • MA History
  • M Com
  • MA Journalism & Mass Communication
  • MA English
  • MA Hindi
  • MA Sanskrit
  • MA Urdu

इन प्रोग्राम्स की खास बातें FYUP ग्रेजुएट्स के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए. सिर्फ एक साल में मास्टर्स डिग्री पूरी करने का अवसर. NEP 2020 के अनुरूप लचीला और छात्र-केंद्रित मॉडल. मल्टीडिसिप्लिनरी और लर्नर-सेंट्रिक अप्रोच. UGC के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित.

क्यों खास है यह पहल?

नई शिक्षा नीति 2020 में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले छात्रों के लिए एक वर्षीय मास्टर्स का प्रावधान किया गया है. इसी दिशा में IGNOU ने यह कदम उठाया है, जिससे छात्रों को कम समय में उच्च शिक्षा हासिल करने और करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

ये भी पढ़ें: UPSSSC Auditor और Assistant Accountant का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola