DU North Campus के 6 गर्ल्स कॉलेज, एक से पढ़ीं Mallika Sherawat
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Feb 2026 3:40 PM
DU Best Womens College (PC-Social Media)
Delhi University: नॉर्थ कैंपस में एक से एक गर्ल्स कॉलेज हैं. इनमें इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमन, लेडी इर्विन कॉलेज और कालिंदी जैसे कॉलेज शामिल हैं. ये सभी कॉलेज लड़कियों के लिए सेफ माने जाते हैं. साथ ही यहां पढ़ाई का बेहतरीन माहौल मिलता है.
DU Best Womens College: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) देश के फेमस यूनिवर्सिटी में से एक है. ये यूनिवर्सिटी पढ़ाई के साथ-साथ स्टूडेंट पॉलिटिक्स, फेस्ट और अन्य चीजों के लिए भी फेमस है. यहां का कैंपस शानदार और महिलाओं के लिए सुरक्षित है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली के नॉर्थ कैंपस में कितने गर्ल्स कॉलेज हैं. 12वीं के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) में एडमिशन लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है.
इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमन (Indraprastha College for Women)
नॉर्थ कैंपस में स्थित यह कॉलेज लड़कियों के लिए काफी सेफ माना जाता है. भारत की आजादी से पहले 1924 में इस कॉलेज की स्थापना हुई थी. दिल्ली यूनिवर्सिटी का सबसे पुराना और फेमस वुमन कॉलेज है. यहां UG और PG लेवल के कई कोर्स उपलब्ध हैं. रिसर्च और इनोवेशन पर खास ध्यान दिया जाता है.
मिरांडा हाउस (Miranda House)
मिरांडा हाउस को दिल्ली यूनिवर्सिटी का सबसे पुराना वुमन कॉलेज माना जाता है. यह लगातार देश के टॉप कॉलेजों में शामिल है. ये कॉलेज NIRF रैंकिंग 2025 में दूसरे स्थान पर है. मिरांडा हाउस से कई फेमस पर्सनालिटी ने पढ़ाई की है. यहां पढ़ने वालों में सीएम शीला दीक्षित, भारत की पहली महिला लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार और बॉलीवुड एक्ट्रेसेज मिनिषा लांबा, मौनी रॉय और मल्लिका शेरावत शामिल हैं.
लेडी इर्विन कॉलेज (Lady Irwin College)
लेडी इर्विन कॉलेज अपने होम साइंस, न्यूट्रिशन, मैनेजमेंट स्टडीज, फूड टेक्नोलॉजी और ह्यूमन डेवलपमेंट जैसे कोर्सेज के लिए फेमस है. 2025 की NIRF रैंकिंग के अनुसार, इस कॉलेज को 31वां स्थान मिला है.
लक्ष्मीबाई कॉलेज (Lakshmibai College)
लक्ष्मीबाई कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) का एक प्रमुख महिला महाविद्यालय है. 1965 में इसकी स्थापना हुई थी. यहां से बीए, बीकॉम और बीएससी जैसे कोर्स कर सकते हैं. साथ ही कई पीजी कोर्स भी उपलब्ध हैं.
दौलत राम कॉलेज (Daulat Ram College)
दौलत राम कॉलेज डीयू का एक कॉलेज है. इस कॉलेज की स्थापना 1960 में हुई थी. यहां से आप UG और PG कोर्स कर सकते हैं.
कालिंदी कॉलेज (Kalindi College)
1967 में कालिंदी कॉलेज की स्थापना हुई थी. कालिंदी कॉलेज नॉर्थ कैंपस का फेमस और पुराना गर्ल्स कॉलेज है. यहां से आप आर्ट्स, साइंस समेत कई सब्जेक्ट में UG और PG कोर्स कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- पटना यूनिवर्सिटी में कैसे लें एडमिशन, देखें कोर्स से प्लेसमेंट तक की डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










