Bihar DElEd Admission 2026: फॉर्म भरने के बाद अब क्या? जान लें पूरा अगला स्टेप

Updated:
विज्ञापन

Bihar DElEd Candidate Represntational Image (AI Generated)

Bihar DElEd Admission 2026: डीएलएड एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब अगला चरण शुरू होगा. पहली चयन सूची जारी होने के बाद चयनित छात्रों को तय समय में नामांकन लेना होगा. वहीं, सीट पसंद के अनुसार नहीं मिलने पर Slide Up का ऑप्शन भी मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar DElEd Admission 2026: बिहार डीएलएड एडमिशन 2026-28 के लिए CAF (Common Application Form) भरने वाले अभ्यर्थियों के मन में अब सबसे बड़ा सवाल है कि आगे क्या होगा? बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB ने डीएलएड एडमिशन का संशोधित शेड्यूल जारी किया है. इसके मुताबिक CAF और फीस जमा करने की प्रक्रिया 24 अगस्त 2026 तक पूरी की जा चुकी है. इसके बाद अभ्यर्थियों को चयन सूची का बेसब्री से इंतजार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अब अगले चरण में क्या होगा?

CAF प्रक्रिया पूरी होने के बाद BSEB अभ्यर्थियों की ओर से भरे गए ऑप्शन्स के आधार पर चयन सूची जारी करेगा. पहली चयन सूची 27 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी. इस सूची में चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थान में निर्धारित समय के दौरान एडमिशन लेना होगा. पहली चयन सूची के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया 27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक चलेगी.

चयन सूची में नाम आया तो क्या करना होगा?

अगर पहली चयन सूची में आपका नाम आ जाता है, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें-

  • सबसे पहले अपने आवंटित DElEd प्रशिक्षण संस्थान की जानकारी चेक करें.
  • इसके बाद निर्धारित समय के भीतर एडमिशन की प्रक्रिया को पूरा करें.
  • एडमिशन के दौरान सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखें.
  • केवल नाम देखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कॉलेज और एडमिशन की आखिरी तारीख भी ध्यान से नोट कर लें.
Image

पसंद का कॉलेज नहीं मिला तो क्या होगा?

यह अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. अगर पहली चयन सूची में सीट मिल गई है, लेकिन आप अपनी पसंद के किसी अन्य कॉलेज में सीट चाहते हैं, तो निर्धारित समय में Slide Up का ऑप्शन इस्तेमाल किया जा सकता है. पहली चयन सूची के आधार पर एडमिशन के साथ ही 27 से 31 अगस्त तक Slide Up की प्रक्रिया भी चलेगी. इसका मतलब है कि पहली सूची में सीट मिलने के बाद भी आपके पास अपनी पसंद के अनुसार आगे बेहतर ऑप्शन पाने का मौका बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4: एग्जाम पैटर्न से लेकर 30 नंबर वाले भाषा पेपर तक, पिछले 3 चरणों से कितना अलग है चौथा चरण?

पहली सूची में नाम नहीं आया तो क्या करें?

पहली चयन सूची में नाम नहीं आने पर बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आगे भी चयन सूची जारी की जाएगी. पहली सूची के बाद अभ्यर्थियों को तय समय-सीमा में नए ऑप्शन भरने या पहले से भरे ऑप्शन्स में बदलाव करने का अवसर मिलेगा.

इसके बाद दूसरी चयन सूची जारी की जाएगी. नोटिफिकेशन के अनुसार दूसरी चयन सूची 5 सितंबर 2026 को जारी की जानी है. इसलिए पहली सूची में नाम नहीं आने वाले अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया पर नजर बनाए रखना फायदेमंद रहेगा.

Bihar DElEd Admission 2026 का आगे का शेड्यूल

प्रक्रियातारीख
CAF आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख24 अगस्त 2026
पहली चयन सूची27 अगस्त 2026
पहली सूची के आधार पर एडमिशन27 से 31 अगस्त 2026
पहली सूची के साथ Slide Up27 से 31 अगस्त 2026
नए ऑप्शन-ऑप्शन में बदलाव3 सितंबर 2026 तक
दूसरी चयन सूची5 सितंबर 2026
दूसरी सूची के आधार पर एडमिशन5 से 8 सितंबर 2026

Bihar DElEd Admission 2026: अभ्यर्थी अभी क्या करें?

जिन छात्रों ने Bihar DElEd Admission 2026 के लिए फॉर्म भर दिया है, उन्हें अब अपने आवेदन से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रखनी चाहिए. साथ ही BSEB के डीएलएड पोर्टल bsebdeled.com पर आने वाले अपडेट को नियमित रूप से चेक करते रहें. चयन सूची जारी होने के बाद उसमें अपना नाम, रैंक और आवंटित संस्थान की जानकारी ध्यान से देखें.

सबसे जरूरी बात यह है कि चयन सूची में नाम आने के बाद एडमिशन के लिए तय समय-सीमा को मिस न करें. अगर सीट को लेकर बदलाव चाहते हैं, तो Slide Up की प्रक्रिया की शर्तों और समय सीमा को भी ध्यान से समझें.

ये भी पढ़ें: RRB NTPC यूजी का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन