Railway Recruitment 2026: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 1,010 पदों पर भर्ती

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की अप्लाई करते हुए सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Railway Recruitment 2026: इंडियन रेलवे के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ), चेन्नई ने एक्ट अप्रेंटिस 2026-27 के तहत 1,010 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इंटरेस्टेड और एलिजिबल कैंडिडेट्स 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Railway Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का मौका तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ), चेन्नई ने एक्ट अप्रेंटिस 2026-27 के तहत अलग-अलग ट्रेड में 1,010 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 8 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है. इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स आईसीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए 7 सितंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.

Railway Recruitment 2026: कितनी है वैकेंसी?

आईसीएफ (ICF) की इस भर्ती के जरिए कुल 1,010 पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा. इनमें फ्रेशर्स के लिए 330 और एक्स-आईटीआई (ITI) कैंडिडेट्स के लिए 680 पद शामिल हैं. नीचे दिए गए टेबल में कैटेगरी और पोस्ट देखें.

कैटेगरीप्रमुख ट्रेडपद
फ्रेशर्सफिटर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, मशीनिस्ट, वेल्डर, पेंटर, एमएलटी330
एक्स-आईटीआईविभिन्न ट्रेड और पीएएसएए ट्रेड680
कुल1,010

ये भी पढ़ें: 1, 2 नहीं डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट है लंबी, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने निकाली मेडिकल ऑफिसर की भर्ती

Railway Recruitment 2026: एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

फ्रेशर्स: कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है. 10वीं में मैथ्स और साइंस विषय होना चाहिए. एमएलटी (MLT) रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी ट्रेड के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है.

एक्स-आईटीआई: कैंडिडेट ने कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास की हो. इसके साथ संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से जारी आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है.

Click Here to Check Official Notification

Age Limit: कितनी होनी चाहिए उम्र?

ऐज लिमिट की बात करें तो फ्रेशर्स कैंडिडेट्स की मिनीमम ऐज 15 वर्ष और मैक्सिमम उम्र 22 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं, आईटीआई कैंडिडेट्स के लिए मिनीमम उम्र 15 वर्ष और मैक्सिमम उम्र 24 वर्ष है.

कैटेगरीमिनीमम उम्रमैक्समम उम्र
फ्रेशर्स15 वर्ष22 वर्ष
आईटीआई कैंडिडेट्स15 वर्ष24 वर्ष

Note: SC और ST कैटेगरी को 5 वर्ष, जबकि OBC कैटेगरी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी.

Railway Recruitment 2026: कितना होगा एप्लीकेशन फीस 

GEN और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी. वहीं, SC, ST, PwBD और महिला कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस नहीं है.

Important Date: जरूरी तारीखें

इवेंटDATE
ऑनलाइन अप्लाई शुरू8 अगस्त 2026
अप्लाई करने की आखिरी तारीख7 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम समय सीमाशाम 5:30 बजे

ये भी पढ़ें: रेलवे में 10वीं-ITI पास के लिए 734 पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola