BPSC TRE-4: बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, शिक्षा विभाग ने भेजी अधियाचना, CM सम्राट से मंजूरी का इंतजार

Updated:
विज्ञापन

AI फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BPSC TRE-4 Notification: बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों से जुड़ी जरूरी खबर है. वैकेंसी को लेकर अधियाचना शिक्षा विभाग की तरफ से भेज दी गई है. इस तरह से शिक्षक नियुक्ति चौथे फेज की प्रक्रिया अब अंतिम प्रशासनिक चरण में पहुंच गई है.

विज्ञापन

BPSC TRE-4 Notification: बीपीएससी की ओर से टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने की संभावना है. शिक्षा विभाग की तरफ से वैकेंसी को लेकर सोमवार की देर रात ही अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग का प्रभार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास है. ऐसे में अब बस सीएम की अंतिम मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है.

विज्ञापन

अंतिम प्रशासनिक चरण में पहुंची प्रक्रिया

इस तरह से शिक्षक नियुक्ति के चौथे चरण (टीआरई-4) की प्रक्रिया अब अंतिम प्रशासनिक चरण में पहुंच गई है. मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद अधियाचना एक से दो दिनों में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेज दी जायेगी, जिसके बाद आयोग भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा. संभावना जताई जा रही है कि बीपीएससी की तरफ से अगस्त में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है.

शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि विभाग ने सोमवार को टीआरई-4 के तहत शिक्षक नियुक्ति का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है. मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही अधियाचना बीपीएससी को भेजी जायेगी, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो. टीआरई-4 के माध्यम से 20 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी.

कब तक मिल सकती है स्वीकृति?

जानकारी के मुताबिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के साथ कुछ रिक्तियां प्राथमिक में भी आयेगी. शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री की स्वीकृति एक-दो दिनों में मिलने की संभावना है. इसके बाद बीपीएससी भर्ती का विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा.

शिक्षा मंत्री ने कही थी ये बात?

मॉनसून सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा था, अब शिक्षकों की नियुक्ति जिला कैडर के आधार पर होगी. शिक्षा मंत्री ने सदन में जानकारी दी कि टीआरई-4 शिक्षक भर्ती की अधियाचना इसी महीने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेज दी जायेगी. मुख्यमंत्री की ओर से अगले 5 सालों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति के निर्णय के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.

Also Read:बिहार के इन 23 जिलों में आज बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन