Bihar Ka Mausam: बिहार में 15 से 18 सितंबर तक बिगड़ेगा मौसम, 19 जिलों में आंधी- बारिश का येलो अलर्ट, 40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

Updated:
विज्ञापन

बिहार मौसम अलर्ट (15 से 18 सितंबर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Ka Mausam: बिहार में 15 से 18 सितंबर के बीच मौसम बदलता रहेगा. 15 से 17 सितंबर तक उत्तर बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 18 सितंबर को मौसम पूर्वी और सीमांचल के जिलों खराब रह सकता है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में 15 से लेकर 18 सितंबर तक मौसम में फेरबदल देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में घने बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. खराब मौसम को देखते हुए लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन


15 सितंबर को 19 जिलों में अलर्ट

15 सितंबर को उत्तर और पश्चिमी बिहार के 19 जिलों में मौसम का असर सबसे ज्यादा रहेगा. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और वैशाली शामिल हैं.

इसके अलावा समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में तेज हवा के साथ बादल गरजने के आसार हैं.


16 और 17 सितंबर को भी सावधान रहने की जरूरत

16 और 17 सितंबर को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. इन दोनों दिनों में भी इन्हीं 19 जिलों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाएं बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे रुकने से बचें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

18 सितंबर को इन जिलों में दिखेगा असर

18 सितंबर को मौसम का असर उत्तर-पूर्वी और पूर्वी बिहार के जिलों में ज्यादा शिफ्ट हो जाएगा. इस दिन सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में आंधी-पानी की संभावना रहेगी. साथ ही खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में भी हवा की रफ्तार तेज रहेगी और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 1.17 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 104 करोड़ रुपये, जानें किसे मिले कितने रुपये

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन