बिहार के इन 23 जिलों में आज बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना

Updated:
विज्ञापन

बिहार में बारिश की चेतावनी (AI फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Rain Alert: बिहार में इन दिनों मिलाजुला मौसम देखने के लिए मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज हवा के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का भी पूर्वानुमान है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: जुलाई खत्म होने को है लेकिन अब भी बिहार में मॉनसून एक्टिव नहीं हो पाया. कई जिलों में अब भी लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आज मौसम विभाग की तरफ से 23 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल है. बाकी के जिलों में मौसम सामान्य रह सकता है. कई जिलों में तो बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवा चल सकती है.

Image

बिहार में मौसम बदलने की वजह

बिहार में लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय मॉनसूनी ट्रफ की स्थिति बिहार में बार-बार बदल रही है. इस वजह से नमी बनने के बावजूद अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है. कभी-कभी तेज धूप निकलने से उमस भी लोगों को झेलना पड़ रहा है. इसके बाद कई हिस्सों में बादल बनने की वजह से अचानक तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. इस तरह से लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम की बात करें तो, यहां भी मिलाजुला सामान्य मौसम ही देखने के लिए बन रहा है. दोपहर के वक्त धूप निकलने से उमस बढ़ जा रही है. इसके साथ ही मंगलवार की सुबह भी अच्छी धूप खिली दिखी. मौसम विभाग की माने तो, आज भी राजधानी में मौसम सामान्य ही रह सकता है. उमस वाली गर्मी से फिलहाल निजात नहीं मिलने की संभावना है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. 29, 30 और 31 जुलाई को भी इसी तरह मिलाजुला मौसम रह सकता है. कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवा चल सकती है. लेकिन इस दौरान बिहार के किसी भी हिस्से में जोरदार बारिश की संभावना नहीं है.

Also Read: 694 हिरासत में, 355 भेजे गए जेल, 91 पुलिसकर्मी और 13 आम लोग घायल, बिहार बंद हिंसा में आया अपडेट


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन