यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती की आवेदन तारीख बढ़ी, अब 15 अगस्त तक मौका

Updated:
विज्ञापन

बैंक अभ्यर्थी की सांकेतिक तस्वीर (PC: Freepik)

Union Bank Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने Recruitment Project 2026-27 के तहत 395 पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब इच्छुक उम्मीदवार 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती में मैनेजर से लेकर डिप्टी जनरल मैनेजर तक के पद शामिल हैं.

विज्ञापन

Union Bank Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. ऐसे उम्मीदवार जो किसी वजह से अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें आवेदन करने का एक और मौका मिला है. अब इस भर्ती के लिए 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

Union Bank Recruitment: 395 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए अलग-अलग कैडर में कुल 395 पद भरे जाएंगे. इनमें मैनेजर के 163 पद शामिल हैं. वहीं सीनियर मैनेजर के 153 पद हैं. चीफ मैनेजर के 52 पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा असिस्टेंट जनरल मैनेजर के 20 और डिप्टी जनरल मैनेजर के 7 पद हैं. इस तरह कुल 395 रिक्त पदों को इस भर्ती के जरिए भरा जाएगा.

Image

अब 15 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त रखी गई थी. अब बैंक ने उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय देते हुए आवेदन की अंतिम तारीख 15 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक बढ़ा दी है. उम्मीदवार इस समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन और निर्धारित फीस का भुगतान कर सकते हैं. आवेदन पूरा करने के बाद फॉर्म का प्रिंट निकालने के लिए 30 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है.

Union Bank Recruitment: आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन फीस GEN, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,180 रुपये, जबकि SC, ST और PH वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 177 रुपये आवेदन फीस रखी गई है.

ये भी पढ़ें: SBI में 9124 पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट्स आज से कर सकते हैं आवेदन

Union Bank Recruitment 2026: पद के अनुसार अलग है योग्यता

पोस्टवैकेंसीसैलरी ( प्रति माह)
मैनेजर16364,820 – 93,960
सीनियर मैनेजर15385,920 – 1,05,280
चीफ मैनेजर521,02,300 – 1,20,940
असिस्टेंट जनरल मैनेजर201,20,940 – 1,35,020
डिप्टी जनरल मैनेजर71,40,500 – 1,56,500

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एक जैसी नहीं है. अलग-अलग पदों के लिए ग्रेजुएशन, बीई, बीटेक, एमबीए, सीए, आईसीडब्ल्यूए, एमसीए या संबंधित क्षेत्र की निर्धारित योग्यता मांगी गई है.

इसी तरह उम्र सीमा भी पद और कैडर के अनुसार अलग-अलग है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी.

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य शर्तें official notification में जरूर देख लें. इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.

Union Bank Recruitment 2026 Official Notification

Union Bank Recruitment: आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले Union bank की Official Website unionbankofindia.bank.in पर जाएं.
  • इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाएं.
  • यहां Union Bank Recruitment Project 2026-27 से संबंधित लिंक खोलें.
  • अब Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म को एक बार अच्छी तरह चेक करके सबमिट कर दें.
  • आवेदन सबमिट होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
Image

आप डायरेक्ट नीचे दिए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Union Bank Recruitment 2026 Apply Online

ये भी पढ़ें: UP PCS के लिए बेस्ट हैं ये 5 किताबें, घर बैठे कर सकते हैं तैयारी


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola