Indian Constitution GK: कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए 15 महत्वपूर्ण सवाल, 5 मिनट में करें क्विक रिवीजन

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Indian Constitution GK: 15 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर के साथ प्रस्तुत हैं. ये सवाल UPSC, SSC, रेलवे जैसी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं. इन वन-लाइनर क्वेश्चनों का करें रिवीजन और अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं.

विज्ञापन

Indian Constitution GK: भारतीय संविधान से जुड़े प्रश्न लगभग हर बड़ी कॉम्पिटिटिव एग्जाम जैसे UPSC, BPSC, JPSC, SSC, रेलवे और अन्य स्टेट लेवल एग्जाम में पूछे जाते हैं. खासकर संविधान के अनुच्छेद, संशोधन, मौलिक अधिकार, नीति निर्देशक तत्व और संविधान सभा से जुड़े तथ्य बार-बार परीक्षा का हिस्सा बनते हैं. ऐसे में अगर आप एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां दिए गए 15 इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन आपके लिए क्विक रिवीजन का बेहतरीन माध्यम साबित हो सकते हैं.

Indian Constitution GK: 15 महत्वपूर्ण सवाल

1. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?

उत्तर: 9 दिसंबर 1946

2. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद

3. प्रारूप समिति (ड्राफ्टिंग कमेटी) के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: डॉ. भीमराव आंबेडकर

4. भारतीय संविधान बनने में कितना समय लगा?

उत्तर: 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन

5. भारतीय संविधान को कब अंगीकृत (adopted) किया गया?

उत्तर: 26 नवंबर 1949

ये भी पढ़ें: 15 August History GK Questions: स्वतंत्रता दिवस पर करें हिस्ट्री का क्विक रिवीजन

6. संविधान पूरे देश में कब लागू हुआ?

उत्तर: 26 जनवरी 1950

7. मूल संविधान(Original Constitution) में कितनी अनुसूचियां और कितने भाग थे?

उत्तर: 8 अनुसूचियां और 22 भाग

8. मौलिक अधिकार(Fundamental Rights) किस देश के संविधान से लिए गए हैं?

उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका (अमेरिका)

9. संविधान का 'हृदय और आत्मा' किस अनुच्छेद(Article) को कहा जाता है?

उत्तर: (Article)अनुच्छेद 32

10. राज्य के नीति निर्देशक तत्व किस देश से प्रेरित हैं?

उत्तर: आयरलैंड

11. मौलिक कर्तव्यों को किस संविधान संशोधन से जोड़ा गया?

उत्तर: 42वां संविधान संशोधन, 1976

12. संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों से किस संशोधन द्वारा हटाया गया?

उत्तर: 44वां संविधान संशोधन, 1978

13. भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?

उत्तर: सुकुमार सेन

14. वित्तीय आपातकाल किस अनुच्छेद के तहत लगाया जा सकता है?

उत्तर: अनुच्छेद 360

15. भारतीय संविधान का संरक्षक किसे कहा जाता है?

उत्तर: भारत का सर्वोच्च न्यायालय

Indian Constitution GK: स्टूडेंट्स के लिए जरूरी टिप

कॉम्पिटिटिव एग्जाम में संविधान से जुड़े वन-लाइनर प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं. इसलिए केवल उत्तर याद करना ही नहीं, बल्कि संबंधित अनुच्छेद (Article), संशोधन, समितियों और महत्वपूर्ण तारीखों को भी नियमित रूप से दोहराएं. रोजाना 10–15 मिनट का रिवीजन आपकी तैयारी को मजबूत बनाएगा और परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर जरूर जानें भारत के इतिहास से जुड़े ये 15 महत्वपूर्ण सवाल-जवाब, बढ़ेगी आपकी नॉलेज


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola