15 August History GK Questions: स्वतंत्रता दिवस पर करें हिस्ट्री का क्विक रिवीजन

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

15 August History GK Questions: अगर आप SSC, रेलवे, बैंकिंग, BPSC, JPSC, UPSC या अन्य कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ये 15 महत्वपूर्ण GK प्रश्न और उत्तर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

15 August History GK Questions: 15 अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक है. इसी दिन वर्ष 1947 में भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बेहद समृद्ध और महत्वपूर्ण रहा है. यही कारण है कि SSC, रेलवे, बैंकिंग, BPSC, JPSC, UPSC सहित लगभग सभी कॉम्पिटिटिव एग्जाम में स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और महान स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े प्रश्न से पूछे जाते हैं.

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इतिहास का क्विक रिवीजन जरूर कर लें. यहां दिए गए 15 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर आपकी तैयारी को मजबूत बनाने में मदद करेंगे.

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त पर स्कूल से लेकर ऑफिस तक बनाएं ये तिरंगा रंगोली, खूब मिलेगी तारीफ

15 अगस्त और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े 15 महत्वपूर्ण GK के सवाल 

1. 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि को पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा दिए गए ऐतिहासिक भाषण का क्या नाम था ?

उत्तर: 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' (Tryst with Destiny) यानी 'नियति से वादा'.

2. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' का डिजाइन किसने तैयार किया था?

उत्तर: पिंगली वेंकैया ने.

3. संविधान सभा ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को आधिकारिक रूप से कब अपनाया था?

उत्तर: 22 जुलाई 1947.

4. महात्मा गांधी ने 'करो या मरो' का नारा किस आंदोलन के दौरान दिया था?

उत्तर: भारत छोड़ो आंदोलन (1942).

5. 'पूर्ण स्वराज' का प्रस्ताव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में पारित हुआ था?

उत्तर: 1929 के लाहौर अधिवेशन में.

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस से पहले पोलो मैदान में गूंजा कदमताल का जोश, डीएम-एसपी ने परेड का निरीक्षण कर ली सलामी

6. स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज कौन फहराते हैं?

उत्तर: भारत के प्रधानमंत्री.

7. स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे?

उत्तर: सी. राजगोपालाचारी.

8. 'इंकलाब जिंदाबाद' का नारा किसने दिया था?

उत्तर: मौलाना हसरत मोहानी.

9. आजाद हिंद फौज का पुनर्गठन और नेतृत्व किसने किया था?

उत्तर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस

10. राष्ट्रीय ध्वज के अशोक चक्र में कितनी तीलियां होती हैं?

उत्तर: 24 तीलियां

11. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत कहां से हुई थी?

उत्तर: मेरठ (10 मई 1857).

12. महात्मा गांधी को सबसे पहले 'राष्ट्रपिता' किसने कहा था?

उत्तर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस.

13. 'जन-गण-मन' पहली बार कब और कहां गाया गया था?

उत्तर: 27 दिसंबर 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में.

14. माउंटबेटन योजना की घोषणा कब हुई थी?

उत्तर: 3 जून 1947.

15. 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा' का नारा किसने दिया था?

उत्तर: बाल गंगाधर तिलक.

15 August History GK Questions: जरूरी टिप

कॉम्पिटिटिव एग्जाम में मॉडर्न इंडियन हिस्ट्री से जुड़े प्रश्न हर साल पूछे जाते हैं. इसलिए केवल प्रश्न और उत्तर याद करना ही पर्याप्त नहीं है. इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख, प्रमुख अधिवेशन(सेशन), आंदोलनों का क्रम और ऐतिहासिक घटनाओं की क्रोनोलॉजी भी अच्छी तरह समझें. इससे प्रीलिम्स और मेन्स दोनों एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: पटना गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आम लोगों का प्रवेश गेट संख्या 6 और 7 से


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola