UPSC Recruitment 2026: प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल के 828 पदों पर नियुक्ति, 14 अगस्त तक करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

अप्लाई करते हुए कैंडिडेट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UPSC Recruitment 2026: सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल या वाइस प्रिंसिपल बनने का सुनहरा अवसर. UPSC ने 828 पदों के लिए सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 है.

विज्ञापन

UPSC Recruitment 2026: सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल या वाइस प्रिंसिपल बनने का सपना देख रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग (GNCTD) में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के कुल 828 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स UPSC के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है.

UPSC Recruitment 2026: पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 828 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. पोस्ट वाइज डिस्क्रिप्शन नीचे दिए गए हैं.

पोस्टकुल पदपुरुषमहिला
प्रिंसिपल (Principal)1247252
वाइस प्रिंसिपल (Vice Principal)704364340

UPSC Recruitment 2026: एकेडमिक एलिजिबिलिटी

प्रिंसिपल पद के लिए

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री.
  • BEd डिग्री अनिवार्य.
  • किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल, PGT या TGT के रूप में कम से कम 10 वर्ष का टीचिंग एक्सपीरियंस.

वाइस प्रिंसिपल पद के लिए

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री.
  • BEd डिग्री.
  • PGT के रूप में कम से कम 2 वर्ष या TGT के रूप में 3 वर्ष का टीचिंग एक्सपीरियंस.

Click Here to See Official Notification

UPSC Recruitment 2026: ऐज लिमिट

पोस्टकैटेगरीमैक्सिमम उम्र
प्रिंसिपलGEN, EWS50 वर्ष
प्रिंसिपलOBC53 वर्ष
प्रिंसिपलSC, ST55 वर्ष
वाइस प्रिंसिपलGEN, EWS35 वर्ष
वाइस प्रिंसिपलOBC38 वर्ष
वाइस प्रिंसिपलSC, ST40 वर्ष

Note: PwBD कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार मैक्सिमम 10 वर्ष तक की ऐज लिमिट में छूट मिलेगी.

UPSC Recruitment 2026: एप्लिकेशन फीस

  • GEN, OBC और EWS (पुरुष): ₹25
  • महिला, SC, ST और PwBD: कोई एप्लिकेशन फीस नहीं

फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.

UPSC Recruitment 2026: इंपोर्टेंट डेट

  • एप्लिकेशन शुरू: 25 जुलाई 2026
  • एप्लिकेशन की लास्ट डेट: 14 अगस्त 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
  • लिखित परीक्षा (CRT): 1 नवंबर 2026

ये भी पढ़ें: 12वीं के बाद Psychology से करें पढ़ाई, स्कूल से लेकर हॉस्पिटल तक, इन सेक्टर में मिलेगी नौकरी

UPSC Recruitment 2026: सिलेक्शन प्रोसेस

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन संयुक्त भर्ती परीक्षा (Combined Recruitment Test) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. फाइनल मेरिट सूची में लिखित परीक्षा को 75 प्रतिशत और इंटरव्यू को 25 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा.

UPSC Recruitment 2026: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • Universal Registration Number (URN) बनाएं या लॉगिन करें.
  • 'Active Advertisements' में विज्ञापन संख्या 51/2026 चुनें.
  • संबंधित पद का सिलेक्शन कर एप्लिकेशन फॉर्म भरें.
  • मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरे.
  • पासपोर्ट साइज फोटो, लाइव फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: SSC Stenographer में बढ़ गई पदों की संख्या, अब 1275 पदों पर होगी भर्ती


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola