15 अगस्त पर करनी है एंकरिंग? शुरुआत से अंत तक ऐसे बोलें कि हर कोई करेगा तारीफ, देखें पूरा स्क्रिप्ट
स्टेज पर एंकरिंग करती लड़की की AI जनरेटेड फोटो
Independence Day Anchoring: अगर 15 अगस्त के कार्यक्रम में आपको एंकरिंग की जिम्मेदारी मिली है, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी है. यहां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत, ध्वजारोहण, मुख्य अतिथि का स्वागत, कल्चरल प्रोग्राम, स्पीच, प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन और समापन तक की पूरी हिंदी एंकरिंग स्क्रिप्ट दी गई है, जिससे आपकी एंकरिंग काफी प्रेजेंटेबल लगेगी.
Independence Day Anchoring: 15 अगस्त पर चारों ओर जश्न का माहौल होता है. इस दिन स्कूलों, काॅलेजों और विभिन्न संस्थानों में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. कार्यक्रम कें आयोजन में ऐसे तो काफी लोगों का सहयोग होता है , मगर इसका संचालन करने वाले एंकर की इसमें अहम भूमिका होती है. प्रोग्राम की एंकरिंग जितनी प्रेजेंटेबल होगी, प्रोग्राम उतना सक्सेसफुल होगा. अगर इस बार आपको भी स्टेज पर एंकरिंग की जिम्मेदारी मिली है, तो यह आर्टिकल जरूर देखें.
How to Start Program: कार्यक्रम की शुरुआत कैसे करें?
सबसे पहले भरपूर जोश और कॉन्फिडेंस के साथ चेहरे पर मुस्कान लेकर स्टेज पर जाएं. इसे बाद ऐसे शुरूआत करें. " गुड माॅर्निंग, शुप्रभात! आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय, सम्मानित प्रधानाचार्य जी, सभी शिक्षकगण, अभिभावक एवं मेरे प्रिय साथियों, आप सभी को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आज हम केवल स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों को सम्मान देने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिनके साहस, त्याग और बलिदान ने हमें आजाद भारत की पहचान दी. आइए, पूरे उत्साह और गर्व के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत करें. जय हिंद!"
Flag Hosting: ध्वजाराेहण के समय क्या बोलें?
"अब मैं हमारे मुख्य अतिथि से विनम्र निवेदन करता/करती हूं कि वे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस पावन समारोह का शुभारंभ करें. सभी उपस्थितजन कृपया सावधान पोजीशन में खड़े होकर राष्ट्रध्वज को सम्मान दें."

Welcome Chief Guest: मुख्य अतिथि का स्वागत
"हमारे बीच आज उपस्थित सम्माननीय मुख्य अतिथि का हम सभी की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं. उनकी उपलब्धियों के बारे में 2 से 3 लाइन बोलें.
Start Cultural Program: सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू कराने की स्क्रिप्ट
"स्वतंत्रता दिवस केवल इतिहास को याद करने का दिन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने का अवसर भी है. अब मैं आमंत्रित करता/करती हूं हमारे प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को, जो अपने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति की अनूठी प्रस्तुति देंगे. आइए, जोरदार तालियों से उनका स्वागत करें." हर प्रस्तुति के बाद छोटे-छोटे प्रेरणादायक शब्द बोलें. उदाहरण के तौर पर "वाह! क्या शानदार प्रस्तुति थी. आइए एक बार फिर जोरदार तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाएं."
ये भी पढ़ें: Republic Day Hosting Script : गणतंत्र दिवस पर ऐसे शाही अंदाज में करें समारोह की शुरुआत
Speech Invite Script: भाषण के लिए आमंत्रित करने की स्क्रिप्ट
"अब मैं हमारे सम्माननीय प्रधानाचार्य महोदय/महोदया से अनुरोध करता/करती हूं कि वे अपने प्रेरणादायक विचारों से हम सभी का मार्गदर्शन करें. जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत करें."
Prize Distribution: पुरस्कार वितरण के समय यह बोलें
"अब वह क्षण आ गया है, जिसका सभी प्रतिभागियों को बेसब्री से इंतजार था. अब एक-एक करके कैटेगरी के मुताबिक प्राइज के लिए विजेताओं को मंच पर बुलाया जाएगा. मैं सभी विजेताओं को अग्रिम शुभकामनाएं देता/देती हूं."

ये भी पढ़ें: Independence Day 2025 Anchoring Script in Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर मंच संचालन ऐसे करें, स्टेज पर होगी चमक
Program End Script: कार्यक्रम का समापन कैसे करें?
"आज का यह समारोह हमें अपने देश, संविधान और उन महान वीरों के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है, जिनके बलिदान की बदौलत हम आज स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं. आइए, हम सभी यह संकल्प लें कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगे और भारत को विकास एवं समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान देंगे. आप सभी का इस समारोह में उपस्थित होने के लिए हृदय से धन्यवाद. एक बार फिर आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
भारत माता की जय! वंदे मातरम्! जय हिंद!"

Note: इस आर्टिकल में स्वतंत्रता दिवस पर कैसे प्रेजेंटेबल एंकरिंग करनी है, इसके बारे में बेसिक बताया गया है. आप अपने मुताबिक भी अच्छी स्क्रिट तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त के लिए ऐसे करें कार्यक्रम की शुरुआत, देखें आसान स्क्रिप्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रगति सिन्हा
मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









