Indian Army Internship 2026: 75 दिनों की ट्रेनिंग के साथ ₹75,000 स्टाइपेंड पाने का मौका
इंडियन आर्मी की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Indian Army Internship Program: 75 दिनों का इंटर्नशिप प्रोग्राम पेश कर रही है, जो युवाओं को सैन्य जीवन की बारीकियों, अनुशासन सीखने का अवसर देता है. यह कार्यक्रम देश सेवा की भावना को बढ़ावा देता है और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रदान करता है.
Indian Army Internship Program: अगर आप भारतीय सेना के अनुशासित जीवन को करीब से समझना चाहते हैं और देश सेवा का अनुभव हासिल करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है. भारतीय सेना का 75 दिनों का इंटर्नशिप प्रोग्राम युवाओं को सैन्य जीवन(Military Life), ट्रेनिंग और लीडरशिप स्किल्स को विकसित करने का अवसर देता है. इस प्रोग्राम के दौरान प्रतिभागियों को सेना के वर्किंग सिस्टम, अनुशासन और फील्ड ऑपरेशन की बेसिक जानकारी दी जाती है. सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने वाले युवाओं को भारतीय सेना की ओर से ऑफिशियल सर्टिफिकेट भी दिया जाता है.
Indian Army Internship Program: क्या है?
भारतीय सेना के इस 75 दिवसीय इंटर्नशिप प्रोग्राम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, लीडरशिप स्किल्स और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. इस दौरान कॉलेज स्टूडेंट्स और युवा सेना के ट्रेनिंग सेंटर में सैन्य जीवन को करीब से समझते हैं. उन्हें अनुशासन, टीम वर्क और मिलिट्री एक्टिविटीज का प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस भी मिलता है.
Click Here to check active internship list.

कौन कर सकता है अप्लाई ?
इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को कुछ जरूरी योग्यताएं पूरी करनी होती हैं.
- ऐज लिमिट: सामान्य तौर पर 18 से 25 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं.
- एकेडमिक एलिजिबिलिटी: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स या ग्रेजुएट युवा.
- फिजिकल फिटनेस: कैंडिडेट का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: First Government Medical College: कोलकाता मेडिकल कॉलेज में कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें फीस, सीटें और करियर स्कोप
Indian Army Internship Program: ट्रेनिंग में क्या-क्या सिखाया जाएगा?
75 दिनों की इस ट्रेनिंग में युवाओं को सैन्य जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाती है. इसमें फिजिकल ट्रेनिंग (PT), ड्रिल, वेपन हैंडलिंग की बेसिक जानकारी, मैप रीडिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज शामिल होती हैं. इसके अलावा टीम वर्क, टाइम मैनेजमेंट, क्राइसिस मैनेजमेंट, लीडरशिप स्किल्स और डिसीजन मेकिंग स्किल्स को बेहतर बनाने पर भी विशेष जोर दिया जाता है.
इंटर्नशिप पूरी करने पर क्या मिलेगा?
इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने वाले कैंडिडेट्स को भारतीय सेना की ओर से ऑफिशियल सर्टिफिकेट दिया जाएगा. यह सर्टिफिकेट फ्यूचर में करियर और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है. साथ ही युवाओं को सैन्य जीवन की बेहतर समझ और अनुशासित लाइफस्टाइल का अनुभव भी मिलेगा.
कैसे करें एप्लीकेशन?
इंटरस्टेड कैंडिडेट्स भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एप्लीकेशन कर सकते हैं. इसके अलावा कई कॉलेज और यूनिवर्सिटी अपने NCC या प्लेसमेंट सेल के माध्यम से भी इस तरह के इंटर्नशिप प्रोग्राम की जानकारी देते हैं. एप्लीकेशन के बाद स्क्रीनिंग के जरिए एलिजिबल कैंडिडेट्स को चुना जाता है.
ये भी पढ़ें: Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026: 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, बिना एग्जाम लॉटरी से होगा सिलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची किरण
प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










