रांची में मांडर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा निकालते एनसीसी कैडेट्स | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मांडर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली और लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

मांडर (रांची): हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को मांडर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों की ओर से तिरंगा यात्रा और साइकिल रैली निकाली गयी. रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर मांडर के मिशन चौक तक गयी और वहां से वापस कॉलेज परिसर लौटी. रैली के दौरान एनसीसी कैडेटों ने लोगों को अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया. कैडेटों ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना रखने की अपील की.

विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. अनसेलम मिंज ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति प्रेम और सम्मान के साथ देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक किया जा सकता है. मौके पर सेनेल टेटे, डॉ. ममता बड़ा, दिव्या रानी, डॉ. नीलम कुमारी, डॉ. चांदनी कुमारी, डॉ. पवन कुमार दास, सुषमा कुजूर, प्रिया सोरेंग, कुमारी नेहा, बसंती कुमारी और अजीत एक्का मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- 77वां वन महोत्सवः वृक्ष लगाने का ही नहीं, संरक्षित करने की भी जरूरत- CM हेमंत सोरेन



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola