15 अगस्त को झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 4 लोकसभा क्षेत्रों की लेंगे समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस प्रभारी के. राजू 15 अगस्त को रांची पहुंचेंगे। वे पांच दिवसीय दौरे के दौरान चार लोकसभा क्षेत्रों के नेताओं के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक करेंगे।

विज्ञापन

रांची. झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू पांच दिवसीय दौरे पर 15 अगस्त को रांची पहुंच रहे हैं. इस दौरान वे 4 संसदीय क्षेत्रों के नेताओं के साथ पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक करेंगे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

धनबाद से शुरू होगा दौरा

किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि कांग्रेस प्रभारी 16 अगस्त को धनबाद संसदीय क्षेत्र के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. 17 अगस्त को वे लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के नेताओं से मिलेंगे. इसी दिन शाम में वे रांची स्थित होटल बीएनआर में झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक में भी शामिल होंगे. 18 अगस्त को उनका कार्यक्रम हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठक का है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने अनुपम कच्छप हत्याकांड मामले में जमानत पर चल रहे आरोपियों को 20 तक सरेंडर करने का आदेश

इनकी होगी मौजूदगी

बैठकों में संबंधित संसदीय क्षेत्र की संगठनात्मक स्थिति और पार्टी गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी. बैठक में संसदीय प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव के साथ ब्लॉक अध्यक्ष और एसआइआर प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे. इसके अलावा संबंधित संसदीय क्षेत्र के वर्तमान और पूर्व सांसद, विधायक तथा चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार भी बैठक में शामिल होंगे. बैठक के बाद प्रभारी रांची लौटकर जाति विश्राम स्टेट गेस्ट हाउस में ठहरेंगे. प्रभारी के. राजू 19 अगस्त को रांची से हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे.

ये भी पढ़ें: झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन


आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola