रिनपास निदेशक पद के लिए विज्ञापन जारी, 8 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
स्वास्थ्य विभाग ने रिनपास निदेशक पद के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक विशेषज्ञ 8 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी जानकारी .
रांचीः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने रिनपास के निदेशक पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है. निदेशक का चयन नयी नियमावली के प्रावधानों के तहत किया जाएगा. इस बार नियुक्ति प्रक्रिया में मनोचिकित्सा के विशेषज्ञों के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों को भी आवेदन का अवसर दिया गया है.
8 सितंबर तक भर सकेंगे आवेदन
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 8 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे. विभाग की ओर से निर्धारित योग्यता और अन्य शर्तों के आधार पर आवेदनों की जांच के बाद निदेशक पद के लिए चयन प्रक्रिया आगे बढ़ायी जाएगी. नई नियमावली के तहत होने वाली इस नियुक्ति को रिनपास के प्रशासनिक और चिकित्सकीय संचालन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- ट्रैफिक SP की शिकायत लेकर DGP के पास पहुंचे CBI प्रॉसीक्यूटर, मेडिटेशन कोर्स का दिया सुझाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










