ट्रैफिक SP की शिकायत लेकर DGP के पास पहुंचे CBI प्रॉसीक्यूटर, मेडिटेशन कोर्स का दिया सुझाव

Updated:
विज्ञापन

सीबीआई पीपी देवेन्द्र नाथ सूद ने ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के खिलाफ डीजीपी को पत्र लिखकर अभद्र व्यवहार और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

रांचीः सीबीआई एसीबी रांची के पब्लिक प्रॉसीक्यूटर देवेंद्र नाथ सूद ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 10 अगस्त को छात्र आंदोलन के कारण लगे जाम में फंसने के बाद वैकल्पिक मार्ग से जाने की अनुमति मांगने पर ट्रैफिक एसपी ने उनके साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया और आक्रामक व्यवहार किया.

ये भी पढ़ें- असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया GEL चर्च, राहत और पुनर्वास के लिए भेजी जा रही राशि

संस्थागत गरिमा और पेशेवर आचरण का उठाया सवाल

शिकायतकर्ता के अनुसार, ट्रैफिक एसपी ने कथित तौर पर धमकी भरे इशारे किए. पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि बातचीत के दौरान सीबीआई जैसी संस्थागत एजेंसी पर भी टिप्पणी की गई. देवेंद्र नाथ सूद ने कहा है कि मामला केवल व्यक्तिगत विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्थागत गरिमा और एक अधिकारी के पेशेवर आचरण से जुड़ा गंभीर विषय है. उन्होंने डीजीपी से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने और ट्रैफिक एसपी की संवेदनशील पद की जिम्मेदारियां संभालने के लिए उपयुक्तता का मूल्यांकन करने की मांग की है.

पुलिस मैनुअल और मेडिटेशन कोर्स का दिया सुझाव

शिकायत पत्र में देवेंद्र नाथ सूद ने सुझाव दिया है कि ट्रैफिक एसपी को पुलिस मैनुअल का अध्ययन कराया जाए. साथ ही उन्हें मेडिटेशन कोर्स में भेजने की भी बात कही गई है. उन्होंने गीता के एक श्लोक का हवाला देते हुए कहा कि अहंकार और क्रोध किसी अधिकारी के लिए उचित गुण नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- सदर अस्पताल में भर्ती छात्र आंदोलन में घायल स्टूडेंट्स की स्थिति सामान्य


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola