झारखंड में स्वास्थ्य सेवा का नया मॉडल तैयार, अब कॉल करते ही 15 मिनट में घर पहुंचेगा खून

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

झारखंड में अब जरूरतमंद मरीजों तक महज 15 मिनट में ब्लड पहुंचाने की तैयारी है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि टोल फ्री नंबर के जरिए ब्लड की मांग करने पर घर तक रक्त पहुंचाने की व्यवस्था अगले एक महीने में शुरू की जाएगी.

विज्ञापन

रांचीः अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर इंटेंसिफाइड एचआईवी कैंपेन-2026 के तहत बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया. सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक सेंटर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इस शिविर का उद्घाटन किया. बता दें, सेफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन के महत्व को देखते हुए राज्यभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. वहीं इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए.

15 मिनट के अंदर खून आपके दरवाजे पर पहुंचेगा : डॉ इरफान

मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार इससे भी बेहतर व्यवस्था लागू करने जा रही है. इसके तहत टोल फ्री नंबर पर फोन करने के बाद 15 मिनट के अंदर खून जरूरतमंद के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है और अगले एक महीने के अंदर यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री युवा हैं, इसलिए युवाओं के प्रति हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं.

सरायकेला और साहिबगंज जैसे जिले एचआईवी संक्रमण के मामले में ज्यादा प्रभावित हैं, लेकिन वहां बेहतर प्रगति हुई है. उन्होंने खास तौर पर चाईबासा का जिक्र करते हुए वहां हुई चूक को स्वीकार किया. कार्यक्रम में उन्होंने राज्य के नौ जिलों को गोद लेकर उन्हें संक्रमणमुक्त करने के लिए जरूरी निर्देश भी दिए. स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स-2 की स्थापना के साथ भविष्य में स्वास्थ्य विभाग के रोडमैप की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि खून किसी प्रयोगशाला में नहीं बनाया जा सकता. इसलिए राज्य में अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- ट्रैफिक SP की शिकायत लेकर DGP के पास पहुंचे CBI प्रॉसीक्यूटर, मेडिटेशन कोर्स का दिया सुझाव

वहीं, कार्यक्रम में शामिल झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि 13 से 24 वर्ष आयु वर्ग में 19 प्रतिशत नए एचआईवी और एसटीआई मामले सामने आए हैं, जो बेहद चिंताजनक है. कार्यक्रम में अतिथियों ने जागरूकता के लिए आईईसी वैन को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह वैन सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों और शहर के मोहल्लों में जाकर एचआईवी के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ लोगों को सही जानकारी देगी.

मौके पर विधायक उमाशंकर अकेला, सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रसाद, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह सहित एड्स नियंत्रण समिति और सदर अस्पताल के कर्मचारी मौजूद थे.

हेल्थ सिस्टम पर लोगों का भरोसा बढ़ा, इसलिए लेते हैं स्वास्थ्य मंत्री का नाम

मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने मारपीट की घटना को संज्ञान में लेते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों के प्रति अच्छा व्यवहार रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज परेशान होकर आते हैं. उनके साथ किया गया व्यवहार ही लोगों के सामने अस्पताल और स्वास्थ्यकर्मियों की छवि प्रस्तुत करता है.

ये भी पढ़ें- रांची में बेखौफ बदमाशों ने युवक को घेरकर पीटा, चाबी छीनी और बाइक लेकर हुए फरार


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola