स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के 29 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, 3 IPS समेत 5 महिला पुलिसकर्मी शामिल, देखें पूरी लिस्ट
झारखंड के 29 पुलिसकर्मी स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित, Pic Credit- AI, Only For Symbolism
स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों और कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. इस बार 3 IPS अधिकारी, 5 महिला पुलिसकर्मी और 1 ASI को राष्ट्रपति पदक मिलेगा. वीरता और सराहनीय सेवा के लिए भी कई पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा.
रांची से पंकज त्रिपाठी की रिपोर्ट
रांची: झारखंड के तीन आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनकी विशिष्ट, वीरतापूर्ण और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. गृह विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार एक एएसआई को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक और तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 23 पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा. इस बार पदक पाने वालों में पांच महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.
राष्ट्रपति पदक से कौन कौन लोग होंगे सम्मानित
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक जैप-1 के एएसआई कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को दिया जाएगा.
इन लोगों को मिलेगा वीरता पदक
वीरता के लिए पदक पाने वालों में लातेहार के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार, आईआरबी-4 लातेहार के एएसआई प्रमोद कुमार राय, लातेहार जिला बल के आरक्षी वेद प्रकाश महतो और रामचंद्र कुमार महतो और आईआरबी-1 जामताड़ा के आरक्षी कृष्णा मुर्मू शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: ट्रैफिक SP की शिकायत लेकर DGP के पास पहुंचे CBI प्रॉसीक्यूटर, मेडिटेशन कोर्स का दिया सुझाव
सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होंगे ये जवान
सराहनीय सेवा के लिए पदक पाने वालों में आईजी रेल डॉ. माईकेलराज एस, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईपीएस अन्नेपु विजयालक्ष्मी और डीआईजी कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा शामिल हैं. इनके अलावा स्पेशल ब्रांच के डीएसपी नीरज कुमार, वायरलेस के इंस्पेक्टर अरुण कुमार, एसटीएफ के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, आईटीएस रांची के इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी, एसटीएफ के एएसआई अरविंद कुमार पालित, वशिष्ठ कुंवर, संजीव कुमार झा और विजय कुमार को भी पदक मिलेगा. उसी तरह रांची जिला के एएसआई दीपक पुंज, सीआईडी के एएसआई महेंद्र महतो, एसटीएफ के हवलदार इकबाल, हवलदार बिन्दराय मुंडारी और हवलदार विजय थापा को भी इसी पदक से नवाजा जाएगा. वहीं, जैप-10 होटवार की महिला आरक्षी मांती खलखो, प्रभा देवी और महिला हवलदार रंजिता कुजूर भी इस सूची में शामिल हैं. इसके अलावा गढ़वा के आरक्षी विदेशी मांझी, चतरा के आरक्षी अजय कुमार दुबे, जैप-10 की महिला आरक्षी पुष्पा ओड़ेया और गुमला के आरक्षी दीपक कुमार सिंह को भी सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: रांची नगर निगम चुनाव में JMM समर्थित प्रत्याशी रहे सुजीत कुजूर छत से नीचे गिरे, हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










