पश्चिम बंगाल में बंधुआ मजदूरी से 12 बच्चे मुक्त, पाकुड़ के 10 बच्चे शामिल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में बंधुआ मजदूरी कर रहे 12 बच्चों को मुक्त कराया गया है. इनमें 10 बच्चे झारखंड के पाकुड़ जिले के रहने वाले हैं.

विज्ञापन

रांचीः पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में बंधुआ मजदूरी कर रहे 12 बाल एवं किशोर श्रमिकों को मुक्त कराया गया है. इनमें 10 बच्चे झारखंड के पाकुड़ जिले के और दो मालदा के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार, ठेकेदारों और बिचौलियों ने बच्चों को गांवों से रोजगार दिलाने का झांसा देकर बाहर ले गये थे. उत्तर दिनाजपुर में उन्हें विषम परिस्थितियों में रखा गया था और रोजाना 13 से 14 घंटे तक काम कराया जा रहा था.

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद 11 अगस्त को श्रम विभाग और पश्चिम बंगाल प्रशासन ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया. अभियान में उत्तर दिनाजपुर जिला प्रशासन, पाकुड़ श्रम विभाग, राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष रांची, डालसा रायगंज, थाना पुलिस, इंटरनेशनल जस्टिस मिशन और बाल अधिकार फोरम रांची ने समन्वय किया.

ये भी पढ़ें- ट्रैफिक SP की शिकायत लेकर DGP के पास पहुंचे CBI प्रॉसीक्यूटर, मेडिटेशन कोर्स का दिया सुझाव

सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश होंगे बच्चे

रेस्क्यू के बाद सभी 12 बच्चों को रायगंज थाना लाया गया. वहां पुलिस और संबंधित विभागों की ओर से बच्चों की पहचान, आयु सत्यापन और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. रेस्क्यू से संबंधित दस्तावेज भी तैयार किये जा रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है. आगे की कार्रवाई बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) और अन्य सक्षम प्राधिकारियों के समक्ष की जायेगी. पाकुड़ के 10 बच्चों की सुरक्षित वापसी और पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन से समन्वय किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- रिनपास निदेशक पद के लिए विज्ञापन जारी, 8 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola