सदर अस्पताल में भर्ती छात्र आंदोलन में घायल स्टूडेंट्स की स्थिति सामान्य

Updated:
विज्ञापन

इलाजरत छात्र देवेंद्र | Prabhat Khabar Network

रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं के विरोध में घायल हुए छात्रों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार सभी छात्रों की स्थिति अब खतरे से बाहर है.

विज्ञापन

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन के दौरान घायल छात्रों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. छात्र नेता देवेंद्र महतो, पलामू निवासी छात्र राहुल क्रांति, कुश महतो और मनीष कुमार सिंह को चोटें आयी थीं. डॉक्टरों की जांच के बाद सभी की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है.

मंगलवार को उम्मे हबीबा नाम की छात्रा को भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ विमलेश सिंह ने सभी छात्रों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि सभी छात्र पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं और तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

सभी छात्रों को अस्पताल के हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. राहुल क्रांति की तबीयत भी फिलहाल पहले से बेहतर बतायी जा रही है. संभावना है कि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें अगले एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है.


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola