छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन
झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया और जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग की.
रांचीः झारखंड में छात्रों के साथ हुई कार्रवाई और लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड और ओडिशा के भाजपा सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया. सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते हुए हेमंत सरकार और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए सीधे तौर पर राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली और भाजपा शासित अन्य राज्यों में छात्रों के मुद्दे उठाते हैं, लेकिन झारखंड के छात्रों के मामले पर उन्होंने चुप्पी साध रखी है.
आदित्य साहू ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को रद्द करने के साथ पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच जरूरी है. प्रदर्शन के दौरान सांसद बीडी राम, विद्युत वरण महतो, मनीष जायसवाल समेत झारखंड और ओडिशा के कई भाजपा सांसद मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया GEL चर्च, राहत और पुनर्वास के लिए भेजी जा रही राशि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










