विज्ञापन
Hindi NewsRahul Gandhi

Rahul Gandhi

पार्टी:
कांग्रेस
मां का नाम:
सोनिया गांधी
जन्म:
19 जून 1970
पद:
लोकसभा में विपक्ष के नेता
राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक हैं. उनका जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था. वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे हैं. राहुल गांधी ने 2004 में उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव जीता और संसद पहुंचे. दिसंबर 2017 में वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. हालांकि, लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी की हार के बाद उन्होंने जुलाई 2019 में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. 2022 में उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा निकाली, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली. 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से जीत दर्ज की. बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी. 9 जून 2024 से वे 18वीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं. इस पद पर रहते हुए वे संसद में केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हैं और विपक्ष का पक्ष रखते हैं.

Articles on Rahul Gandhi

विज्ञापन
विज्ञापन