भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर जताया विरोध
Author Mintu kumar
Updated:
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा सारण पूर्वी के तत्वाधान में रविवार को कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया.
विज्ञापन
छपरा.
भारतीय जनता युवा मोर्चा सारण पूर्वी के तत्वाधान में रविवार को कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. शहर के नगर पालिका चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के भारत मंडपम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गयी अराजकता, हंगामा और देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल करने वाली घटना पर कड़ा विरोध जताया. कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया. युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभम वर्मा ने चेतावनी दी कि लोकतंत्र के मंचों को अराजकता का अखाड़ा बनाने की कांग्रेस की मानसिकता अब बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजित कुमार सिंह ने कहा कि देश की प्रतिष्ठा, वैश्विक मंचों पर भारत की साख और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ किया गया यह खिलवाड़ निंदनीय होने के साथ राष्ट्रविरोधी सोच को दर्शाता है. इस मौके पर विधायक छोटी कुमारी, महामंत्री विवेक सिंह, धर्मेंद्र कुमार साह, पूर्व महामंत्री शत्रुघन भक्त, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, कार्यालय मंत्री अर्धेंदु शेखर, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार सिंह, राजेश फैशन, क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक अनुरंजन कुमार, युवा मोर्चा महामंत्री राकेश कुमार, महामंत्री दिव्यांशु गौतम, उपाध्यक्ष प्रियांशु ब्रह्मर्षि, प्रिंस सोनी, उज्जवल सिंह, नितेश दुबे, सनी ब्याहुत, आनंद कुमार, अनमोल पाठक, आदित्य देव आदि शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन