भाजयुमो ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर किया पुतला दहन
एआइ समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करने को लेकर शनिवार को शहर के शिवाजी चौक पर जिला भाजयुमो के द्वारा कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया.
बांका. एआइ समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करने को लेकर शनिवार को शहर के शिवाजी चौक पर जिला भाजयुमो के द्वारा कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया. कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि एआइ समिट के अंतिम दिन राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा अर्धनग्न होकर विदेशी मेहमानों के बीच नंगा नाच कर देश को नीचा दिखाने का काम किया. सत्ता पाने के लिए कांग्रेस काफी नीचे गिर गयी है. कांग्रेस के इस हरकत का बांका युवा मोर्चा और भाजपा ने घोर निंदा की है. इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्र, अजय कुमार दास, उगेंद्र मंडल, महेश गुप्ता, जिला महामंत्री मुकेश सिन्हा व नीरज गुप्ता, पुनिता सिंह, हेमलता देवी, जिला उपाध्यक्ष मोनू सिंह, अभिनाश सिंह, अमितेश सिंह, गौरभ झा, आजाद यादव, भारती ठाकुर, मनमोहन दास, प्रमोद मंडल, निर्मल मंडल सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए