भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन

Updated:
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन

भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन

विज्ञापन

सहरसा. भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक पर शनिवार को कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. युवाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि बीते दिनों नई दिल्ली में भारत मंडपम में चल रहे एआई सबमिट में जिस तरीके से यूथ कांग्रेस के लोगों ने अभद्रता की व प्रधानमंत्री के ऊपर अभद्र टिप्पणियां की है. यह किसी भी तरीके से बर्दाश्त करने के लायक नहीं है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं सोनिया गांधी देश के युवाओं को किस और ले जाने का प्रयास कर रही है, यह समझने की चीज है. हमारा देश सनातन संस्कृति व सभ्यता का प्रतीक है. ऐसे में युवाओं से इस तरीके की निंदनीय घटना कराना बहुत ही अशोभनीय है. इसका विरोध हम सभी युवा साथी पुरजोर तरीके से करते हैं. पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, युवा मोर्चा महामंत्री राजकुमार शाह, राणा करणजीत सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सोचित कुशवाहा, आशीष सिंह राजपूत, नगर मंडल अध्यक्ष पूर्वी विभूति सिंह परमार, शिवम सिंह परमार, पश्चिमी शुभम सिंह एवं युवा समाजसेवी अभिजीत सिंह राजपूत, युवा मोर्चा जिला मंत्री विद्या सिंह राठौर, युवती प्रमुख ज्योति अदिति राज, प्रिया, स्वाति, आयुषी, राकेश गुप्ता, नवजोत सिंह, किशोर कुमार सहित अन्य युवाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी योगदान दिया.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन