देश की छवि धूमिल करने के कुत्सित प्रयास व पीएम के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी पर जिले में भाजपाईयों फूटा गुस्सा

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 21 Feb 2026 8:13 PM

विज्ञापन

देश की छवि धूमिल करने के कुत्सित प्रयास व पीएम के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी पर जिले में भाजपाईयों फूटा गुस्सा

विज्ञापन

– शहीद चौक पर भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में शहीद चौक पर राहुल गांधी का फूंका पुतला कहा भारत के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं कटिहार भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड एआई समिट में राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस यूथ विंग के नेताओं ने भारत की छवि धूमिल करने के कुत्सित प्रयास व प्रधानमंत्री के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार को कटिहार भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह प्रिंस के नेतृत्व में शहीद चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया. पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय, गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार शामिल थे. पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विरोध करते हुए कहा कि राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पेक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा सुरक्षा घेरा तोड़कर किया गया. प्रदर्शन देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास है. यह कृत्य अत्यंत निंदनीय है. भारत के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब सिर्फ पूरी तरह विरोध की राजनीति हो चुकी है. कांग्रेस की मानसकिता तकनीकी विरोधी, प्रगति विरोधी, मोदी विरोधी और अब देश विरोधी है. जब-जब देश प्रगति करता है. कांग्रेस प्रदर्शन करती है. भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने विरोध मार्च के दौरान कहा कि इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी है. जिनकी घटिया मानसिकता से विश्व स्तर पर देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया. देश की जनता जवाब चाहती है और ऐसी हरकतों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जानी चाहिए. यह घटना अत्यंत शर्मनाक है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है. उन्होंने कहा कि देश का सम्मान सर्वोपरि है. इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा. पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, अशोक गुप्ता,धर्मनाथ तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, नगर अध्यक्ष बबलू पासवान, राजेश शर्मा, छाया तिवारी, प्रमोद महतो, बब्बन झा, भास्कर सिंह, रीना झा, टनटन ठाकुर, जोक्सन यादव सोनू सिन्हा, सत्यम प्रियदर्शी, शेखर सिंह, अंकित मालाकार, गोल्डन सिंह, भाजपा के नगर के पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन