'राहुल गांधी जी आप कभी नहीं सुधरने वाले हैं', सांसद ललन सिंह अचानक राहुल गांधी पर भड़के

ललन सिंह, जेडीयू सांसद
Bihar Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सांसद ललन सिंह भड़के. ललन सिंह ने कहा, राहुल गांधी जी थोड़ा परिपक्व बनिए और देश को बदनाम मत कीजिए. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, देश के हित में जो भी निर्णय लेना चाहिए, वह प्रधानमंत्री ले रहे हैं. देश में विकास हो रहा है.
Bihar Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स के जरिए पोस्ट शेयर कर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को तानाशाही प्रवृत्ति बताया. इस पोस्ट पर सांसद ललन सिंह ने पलटवार किया और जमकर हमला बोला. ललन सिंह ने कहा, राहुल गांधी जी आप कभी सुधरने वाले नहीं हैं. भगवान आपका भला करेगा.
ललन सिंह ने यह भी कहा
उन्होंने यह भी कहा कि आप (राहुल गांधी) प्रधानमंत्री पर हमला करते हैं. प्रधानमंत्री देश का हित देख रहे हैं. देश के हित में फैसला ले रहे हैं इसीलिए भारत का विकास हो रहा है. लेकिन आपको इससे मतलब है नहीं. आप गलत चश्मा लगाकर घूम रहे हैं इसीलिए आपको यह सब दिखाई नहीं देगा. आपकी आदत ही खराब है.
राहुल गांधी को दी नसीहत
ललन सिंह ने आगे नसीहत देते हुए कहा, अपने में सुधार लाइए. सुधार लाइएगा तो आपका भला होगा लेकिन आप तो सुधार लाने वाले में से हैं नहीं. सांसद ने कहा कि AI समिट में जिस तरीके से आपके कार्यकर्ता ने प्रदर्शन किया, क्या वह देशद्रोही नहीं है. पूरे दुनिया के सामने भारत की इज्जत आप लोगों ने गंवा दी. जो आपके कार्यकर्ताओं ने किया वह देशद्रोह है, यह आपको मानना पड़ेगा. आपको माफी मांगनी चाहिए. लेकिन आप तो माफी मांगने वाले नहीं है और सुधरने वाले भी नहीं हैं.
राहुल गांधी ने एक्स पर क्या लिखा था?
दरअसल, राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा था, शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है. यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है. मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘COMPROMISED PM’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है.
आगे यह भी लिखा, अमेरिका के साथ हुए Trade Deal में देश के हितों से समझौता किया गया है. यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा और हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा. इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है. कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं. सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है.
Also Read: बिहार की लाखों महिलाओं को केंद्र सरकार का गिफ्ट, मुफ्त गैस कनेक्शन को मिली हरी झंडी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




