पटना: मनेर के छितनावा में घर के अंदर खड़ी बाइक की चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Updated:
विज्ञापन

मनेर थाना

पटना जिले के ग्रामीण इलाकों में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. मनेर थाना क्षेत्र के छितनावा गांव में घर के अंदर से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Patna News : पटना जिले के ग्रामीण इलाकों में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इसी कड़ी में मनेर थाना क्षेत्र के खासपुर पंचायत अंतर्गत छितनावा गांव से घर के अंदर खड़ी एक स्प्लेंडर बाइक की चोरी का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने मनेर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

काफी खोजबीन की, नहीं चल सका पता

जानकारी के अनुसार छितनावा गांव निवासी उमेश कुमार राय ने अपनी स्प्लेंडर बाइक घर के अंदर खड़ी की थी. जब वह किसी काम से बाइक निकालने पहुंचे तो वह गायब मिली. इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश

बाइक नहीं मिलने पर उमेश कुमार राय ने मनेर थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि घर के अंदर खड़ी बाइक को चोर चोरी कर ले गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

चोर गिरोह तक पहुंचने की तैयारी में पुलिस

मनेर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके. उन्होंने कहा कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह तक पहुंचने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा.


विज्ञापन
शोएब खान

लेखक के बारे में

By शोएब खान

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन