बेलदा अस्पताल में शराब व गुटखा खाकर ड्यूटी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : विधायक

विधायक रामाप्रसाद गिरि की दोटूक चेतावनी :बेलदा अस्पताल में शराब और गुटखा खाकर ड्यूटी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा | Prabhat Khabar Network
बेलदा अस्पताल में शराब और गुटखा खाकर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों पर विधायक रामाप्रसाद गिरि ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
- अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
- अनुशासन और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हर हाल में हों सुनिश्चित
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा स्थित अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अनुशासन बनाये रखने को लेकर विधायक रामाप्रसाद गिरि ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर कोई भी डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी या कर्मचारी शराब पीकर, गुटखा और अन्य नशे का सेवन कर ड्यूटी नहीं करेगा. यदि कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
नशे में ड्यूटी मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ : विधायक
विधायक रामाप्रसाद गिरि ने कहा कि अस्पताल वह स्थान है, जहां लोग अपनी जान बचाने और बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं. ऐसे में किसी भी स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही या नशे की हालत में ड्यूटी करना न केवल मरीजों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है, बल्कि पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था की छवि को भी नुकसान पहुंचाता है. उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर में अनुशासन और स्वच्छ कार्य संस्कृति हर हाल में सुनिश्चित की जाये. यदि किसी कर्मचारी के शराब या गुटखा के नशे में ड्यूटी करने की शिकायत मिलती है, तो उसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाये.
मरीजों को समय पर मिलना चाहिए उपचार
विधायक ने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को सम्मानजनक व्यवहार तथा समय पर उपचार मिलना चाहिए. अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मचारियों का दायित्व है कि वे पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दें. किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जायेगी. विधायक के इस सख्त संदेश के बाद अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच चर्चा का माहौल है. आम लोगों ने भी विधायक के इस कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जतायी है कि इससे अस्पताल में अनुशासन बढ़ेगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










