दिनदहाड़े घर में घुसे चोर, गैस सिलेंडर लेकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

Author Sanjay kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद चोर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के रघुवंशी नगर बाजार समिति में शुक्रवार सुबह चोरों ने एक घर से गैस सिलेंडर चोरी कर लिया. यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna News : दानापुर थाना क्षेत्र के रघुवंशी नगर बाजार समिति में शुक्रवार सुबह चोरों ने एक घर से गैस सिलेंडर चोरी कर लिया. पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

सफाई के दौरान घर में घुसे चोर

पीड़िता रेखा कुमारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर की सफाई कर रही थीं. इसी दौरान दो अज्ञात युवक घर में घुस गए और गैस सिलेंडर उठाकर फरार हो गए. घटना की जानकारी होने पर उन्होंने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच

रेखा कुमारी ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर स्पष्ट रूप से कैद हुई है. फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है. थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन