PM Free Online Coaching Scheme 2026: घर बैठे मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, गरीब-मिडिल क्लास छात्रों का कम होगा खर्च

Updated:
विज्ञापन

पीएम की बातों से होपफुल स्टूडेंट्स की AI जनरेटेड फोटो

PM Free Online Coaching Scheme 2026: महंगी कोचिंग फीस से परेशान छात्रों के लिए बड़ी खबर है. प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त के संबोधन में युवाओं को घर बैठे फ्री ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की पहल का ऐलान किया. जानें किन छात्रों को इसका लाभ मिल सकता है, कौन-कौन सी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी और योजना की eligibility को लेकर अभी क्या जानकारी है.

विज्ञापन

PM Free Online Coaching Scheme 2026: महंगी कोचिंग फीस और बाहर जाकर पढ़ाई करने का खर्च कई छात्रों और उनके परिवारों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ एक बड़ी चिंता बन चुकी है. हालांकि 15 अगस्ता को लाल किला पर अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग का ऐलान किया. पीएम ने कहा कि कोचिंग का बढ़ता खर्च गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर एक बहुत बड़ा बोझ बन गया है. ऐसे में सरकार का लक्ष्य देश के युवाओं तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री ऑनलाइन एजुकेशन पहुंचाना है. आइए जानते हैं कि किन स्टूडेंट्स को फ्री ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी.

PM Modi Free Coaching: जानिए किन छात्रों के मिलेगा लाभ?

स्वतंत्रता दिवस (15 August) के दिन लाल किले से भाषण के दौरान पीएम मोदी के ऐलान के मुताबिक, देश के युवाओं को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी. इसमें UPSC, NEET, JEE, SSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को फायदा मिलने की बात कही गई है. पीएन ने या सुविधा खासतौर पर मिडिल क्लास और गरीब परिवारों के छात्रों के लिए यह पहल जरूरी बताई गई है.

Free Online Coaching Eligibility: क्या एलिजिबिलिटी होना जरूरी?

भाषण में पीएम मोदी ने किसी तय एलिजिबिलिटी, प्रोसेस और रिक्वायर्ड डाक्यूमेंट्स के बारे में नहीं बताया है. हालांकि उनके मुताबिक गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के बच्चों को इसके तहल मदद मिलेगी. ऐसे स्टूडेंट्स जिनके लिए फाइनेंशियल क्राइसिस की वजह से शहर से बाहर जाना मुमकिन नहीं है, उन्हें यह सुविधा मिलेगी.

ये भी पढ़ें: फ्री कोचिंग से लेकर रिसर्च के लिए 1 करोड़ तक…PM ने Gen Z को दिए ये गिफ्ट्स

Expert Teachers and Educators: जानिए इस बारे में क्या कहा पीएम मोदी ने?

15 August को अपने स्पीच के दाैरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास एक्सपर्ट टैलेंटेड टीचर्स और अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर है. इसकी मदद से हम देश के युवाओं को फ्री ऑनलाइन कोचिंग और पढ़ने की अच्छी सुविधा प्रदान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: पटना में JEE NEET की मिलेगी फ्री कोचिंग, 10 मॉडल स्कूलों चलेगी क्लास

Union Home Minister Amit Shah Tweet: अमित शाह ने किया ट्वीट

पीएम मोदी के युवाओं को फ्री कोचिंग सुविधा देने वाली बात को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने X पर ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि युवाओं को सभी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग देने के लिए ऑनलाइन कोचिंग का विशाल नेटवर्क खड़ा होगा, जिससे वे अपने घर में रहकर ही परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे: पीएम

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ, निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी ; सीएम धामी करेंगे शुरुआत


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola