पटना में JEE NEET की मिलेगी फ्री कोचिंग, 10 मॉडल स्कूलों चलेगी क्लास

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

Patna Free Coaching for JEE NEET: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने फ्री कोचिंग को लेकर जानकारी साझा की है. पटना के 10 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों में छात्रों के लिए मुफ्त JEE और NEET कोचिंग शुरू करने की व्यवस्था की है.

विज्ञापन

Patna Free Coaching for JEE NEET: अगर आप बिहार बोर्ड से 11वीं या 12वीं में पढ़ाई कर रहे हैं और JEE या NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. पटना में जेईई और नीट के लिए फ्री कोचिंग मिलेगी. इस पहल का मकसद सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को बेहतर तैयारी का मौका देना है ताकि वे बिना आर्थिक बोझ के इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में सफल हो सकें.

Free Coaching के साथ मिलेगी ये सुविधाएं

फ्री कोचिंग के दौरान छात्रों को अनुभवी शिक्षकों से JEE और NEET की विशेष तैयारी कराई जाएगी. सभी क्लासरूम एयर कंडीशनर (AC) और डिजिटल स्मार्ट बोर्ड जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे. पढ़ाई के दौरान छात्रों के डाउट दूर करने के लिए अलग से डाउट क्लियरिंग क्लास भी आयोजित की जाएगी. इसके अलावा IIT JEE और NEET के लिए स्टडी मटेरियल भी बिना किसी फीस के उपलब्ध कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें: फ्र में करें IAS PCS की कोचिंग, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

हर सब्जेक्ट के लिए स्पेशल टीचर

बिहार बोर्ड की इस योजना के तहत प्रत्येक मॉडल स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स के अलग-अलग विशेषज्ञ शिक्षक उपलब्ध रहेंगे. यानी छात्रों को हर विषय की गहराई से तैयारी करने का मौका मिलेगा.

पढ़ाई को और प्रभावी बनाने के लिए हर 15 दिन पर क्लास टेस्ट भी लिया जाएगा. इससे छात्र अपनी तैयारी का लगातार आकलन कर सकें और कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान दे सकें.

ये भी पढ़ें: झारखंड सरकार कराएगी संताली भाषा की फ्री कोचिंग, 16 अप्रैल तक करें अप्लाई

ऐप के जरिए भी मिलेगी पढ़ाई

सिर्फ ऑफलाइन क्लास ही नहीं, बल्कि छात्रों को ऐप के माध्यम से इंटरैक्टिव लर्निंग की सुविधा भी मिलेगी. इससे वे घर बैठे भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई होने से तैयारी पहले की तुलना में और बेहतर हो सकेगी.

यह सुविधा मुख्य रूप से पटना के 10 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है. बोर्ड ने अधिक से अधिक छात्रों से इस फ्री कोचिंग प्रोग्राम में नामांकन कराने की अपील की है. यह पहल उन छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है जो आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग नहीं ले पाते.

ये भी पढ़ें: MIT मिला या बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, BCECE सीट अलॉटमेंट की पहली लिस्ट जारी


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola