झारखंड सरकार कराएगी संताली भाषा की फ्री कोचिंग, 16 अप्रैल तक करें अप्लाई

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)
UPSC Free Coaching: झारखंड सरकार यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को संताली भाषा की फ्री कोचिंग दे रही है. जानें डॉ. रामदयाल मुंडा इंस्टीट्यूट (TRI) में अप्लाई प्रोसेस क्या है और कौन कौन कर सकता है.
UPSC Free Coaching (प्रमुख संवाददाता, रांची): झारखंड सरकार की ओर से संताली भाषा के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अगर आप यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रहे हैं और आपने संताली को अपने मेन सब्जेक्ट (Optional) के तौर पर चुना है, तो अब आपकी राह आसान होने वाली है. दरअसल, राज्य सरकार अब संताली सब्जेक्ट की बिल्कुल फ्री कोचिंग कराने जा रही है. इस कोचिंग की पूरी जिम्मेदारी डॉ. रामदयाल मुंडा ट्राइबल वेलफेयर रिसर्च इंस्टीट्यूट (TRI) को सौंपा गया है. आइए जानते हैं कि इस फ्री कोचिंग (UPSC Free Coaching) का लाभ आपको कैसे मिलेगा और इसके लिए क्या शर्तें रखी गई हैं.
कोचिंग का मुख्य उद्देश्य
अक्सर देखा गया है कि संताली भाषा के स्टूडेंट्स को सही गाइडेंस और स्टडी मटेरियल नहीं मिल पाता है. इसी कमी को दूर करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है. इस कोचिंग का मेन मोटिव सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC) में झारखंड के कैंडिडेट्स की सफलता की संभावना को बढ़ाना है. सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोकल स्टूडेंट्स अपनी मातृभाषा के साथ देश की सबसे बड़ी परीक्षा में परचम लहरा सकें.
सिर्फ 50 स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका
इस फ्री कोचिंग के लिए सीट लिमिटेड हैं. डॉ. रामदयाल मुंडा इंस्टीट्यूट की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, कुल 50 स्टूडेंट्स का सिलेक्शन इस स्पेशल बैच के लिए किया जाएगा. सिलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह से मेरिट और सरकार के नियमों पर आधारित होगी. इसलिए जो छात्र पहले और बेहतर तरीके से आवेदन करेंगे, उनके सिलेक्शन के चांस ज्यादा रहेंगे.
UPSC Free Coaching: कौन कर सकता है अप्लाई
इस फ्री कोचिंग का हिस्सा बनने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं, जैसे-
- डेंट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट (Graduation) होना अनिवार्य है.
- कैंडिडेट्स की उम्र यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के नियमों के हिसाब से होनी चाहिए.
- इस कोचिंग में अनुसूचित जनजाति (ST) के कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी.
जरूरी तारीख और आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस कोचिंग (UPSC Free Coaching) का लाभ उठाना चाहते हैं या टीचर के तौर पर जुड़ना चाहते हैं, तो समय का खास ख्याल रखें. एप्लीकेशन जमा करने की लास्ट डेट 16 अप्रैल 2026 तय की गई है. इससे पहले स्टूडेंट्स को अपना फॉर्म जमा करना होगा.
यह भी पढ़ें: टीचर बनने का है सपना? जानें बीएड और डीएलएड में कौन सा कोर्स है बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




