टीचर बनने का है सपना? जानें बीएड और डीएलएड में कौन सा कोर्स है बेस्ट

टीचर कि सांकेतिक फोटो (Freepik)
BEd vs DElEd: बीएड और डीएलएड दोनों ही टीचर बनने के लिए जरूरी होता है. लेकिन इन दोनों का वर्क प्रोफाइल थोड़ा अलग होता है. कोर्स का सिलेक्शन करते समय दोनों का अंतर समझ लेना चाहिए. ताकि बाद में कोई परेशानी न हो.
BEd vs DElEd: आज के समय में टीचिंग सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि एक रिस्पेक्टफुल और सेफ करियर बन चुका है. हर साल लाखों स्टूडेंट्स टीचर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि बीएड करें या डीएलएड. दोनों ही कोर्स (BEd vs DElEd) एजुकेशन के फील्ड में जरूरी हैं, लेकिन इनका वर्क प्रोफाइल अलग-अलग होता है.
कई बार सही जानकारी न होने की वजह से स्टूडेंट्स गलत कोर्स चुन लेते हैं, जिससे बाद में दिक्कत होती है. अगर आप भी कन्फ्यूज हैं कि आपके लिए कौन-सा कोर्स सही रहेगा, तो आइए जानते हैं कि बीएड और डीएलएड (BEd vs DElEd) में अंतर क्या है. साथ ही टीचर बनने के लिए कौन-सा बेहतर होगा.
DElED क्या है?
डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) एक प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स है, जो खासतौर पर प्राइमरी लेवल (क्लास 1 से 5) के बच्चों को पढ़ाने के लिए तैयार करता है. यह कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए होता है, जो 12वीं के बाद ही टीचिंग लाइन में आना चाहते हैं. DElED कोर्स 2 साल का होता है. डीएलएड कोर्स में आपको सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं, बल्कि बच्चों को कैसे पढ़ाना है यह भी सिखाया जाता है.
डीएलएड करने के बाद क्या बन सकते हैं?
इस कोर्स को करने के बाद आप सरकारी या प्राइवेट स्कूल में प्राइमरी टीचर बन सकते हैं. इसके अलावा TET (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) पास करके सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
BEd क्या है?
BEd (Bachelor of Education) एक प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है, जिसमें आपको स्कूल टीचर बनने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है. यह कोर्स खासतौर पर मिडिल और हाई स्कूल (क्लास 6 से 12) के स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए जरूरी होता है. बीएड 2 साल का कोर्स है. इसमें स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (स्कूल में पढ़ाने का अनुभव) दी जाती है.
BEd करने के बाद क्या बन सकते हैं?
बीएड करने के बाद आप सरकारी या प्राइवेट स्कूल में TGT (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) बन सकते हैं. अगर आपने मास्टर्स किया है, तो आप PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) भी बन सकते हैं.
BEd vs DElEd: कौन सा कोर्स आपके लिए सही है?
अगर आप 12वीं पास हैं और जल्दी टीचर बनना चाहते हैं, तो डीएलएड कोर्स आपके लिए सही रहेगा. इसमें आप बेसिक लेवल की टीचिंग से करियर शुरू कर सकते हैं. वहीं आप क्लास 6 से 12 के स्टूडेंट्स को पढ़ाना चाहते हैं, तो बीएड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस कोर्स को करने के बाद बेहतर सैलरी और प्रमोशन दोनों होते हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड में स्क्रूटिनी क्या है? जानें कहां और कैसे करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




