DMCH Admission 2026: दरभंगा मेडिकल कॉलेज में कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें Fees, Seats और पूरी डिटेल

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा मेडिकल काॅलेज के बिल्डिंग की फोटो और मेडिकल स्टूडेंट की AI जनरेटेड फोटो

DMCH Admission 2026 को लेकर छात्रों के मन में कई सवाल हैं. जानें दरभंगा मेडिकल कॉलेज में MBBS एडमिशन के लिए NEET UG की जरूरत, 150 सीटें, फीस, कट ऑफ और पूरी एडमिशन प्रक्रिया.

विज्ञापन

DMCH Admission 2026: NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट 17 अगस्त 2026 को जारी होने वाला है. ऐसे में अगर आप एक अच्छे मेडिकल काॅलेज कि तलाश में हैं और कन्फ्यूज हैं कि आपके लिए बेस्ट मेडिकल काॅलेज कौस सी है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. इस आर्टिकल में हम खासतौर पर बिहार के दरभंगा मेडिकल काॅलेज (DMCH) की बात करेंगे और आप यहां कैसे एडमिशन ले सकते है इस बारे में डिटेल में बताएंगे.

DMCH MBBS Course: जानिए काॅलेज में MBBS कोर्स के बारे में

MBBS काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट mbbscouncil.com पर दी गई जानकारी के अनुसार दरभंगा मेडिकल काॅलेज (DMCH) में MBBS कोर्स की अवधि 4.5 साल है. इसके साथ 1 साल की कंपलसरी रोटेटिंग मेडिकल इंटर्नशिप भी होती है. इस कॉलेज में एडमिशन 'नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट' (NEET) के आधार पर होता है.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज से करना चाहते हैं पढ़ाई, जानें फीस, सीट लिमिट और एडमिशन प्रोसेस

Medical College MBBS Seat: जानिए MBBS के लिए कितनी सीट है काॅलेज में

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार DMCH में MBBS कोर्स के लिए सीट इंटेक कैपेसिटी 150 है. हालांकि पहले इस काॅलेज में MBBS कोर्स के लिए सीट इंटेक कैपेसिटी 120 थी, मगर नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की ओर से 2026-27 की जारी सीट मैट्रिक्स में इस काॅलेज में 30 सीटें बढ़ाई गई है.

Darbhanga Medical College MBBS Seat Increased Official Notification Check

DMCH Fee Structure: क्या है काॅलेज का फीस स्ट्रक्चर?

MBBS काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट mbbscouncil.com पर दी गई जानकारी के अनुसार MBBS कोर्स के लिए काॅलेज की ट्यूशन फीस 17,040 रुपए प्रति वर्ष है. हालांकि इस फीस के अलावा कई अलग-अलग काेटे के लिए अन्य फीस भी देनी होती है.

ये भी पढ़ें: दुमका मेडिकल कॉलेज में लेना चाहते हैं एडमिशन? जानें फीस, कट-ऑफ और सीटों की डिटेल

College Cut Off Marks: क्या है काॅलेज का कट ऑफ मार्क्स?

दरभंगा मेडिकल कॉलेज, लहरियासराय में GN कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 561 था. वहीं OBC कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 558 था. इस काॅलेज में में SC कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 490 और ST कैटेगरी के लिए यह फीस 466 रुपए तय की गई है.

नीचे टेबल में पिछले कुछ वर्षों का कट ऑफ आर्क्स दिया गया है.

Image

About Darbhanga Medical College: जानिए काॅलेज के बारे में

दरभंगा मेडिकल काॅलेज की ऑफिशियल वेबसाइट dmc.edu.in पर दी गई जानकारी के अनुसार DMCH की स्थापना 1946 में हुई थी और शुरुआत में यह एक प्राइवेट संस्थान के तौर पर शुरू हुआ था. बाद में, बिहार सरकार ने इसे अपने अधिकार में ले लिया और यह सरकार द्वारा चलाया जाने वाला मेडिकल कॉलेज बन गया. यह कॉलेज आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है और इसे मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) से मान्यता प्राप्त है.

Note: इस काॅलेज के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप दरभंगा मेडिकल काॅलेज (DMCH) की ऑफिशियल वेबसाइट dmc.edu.in पर विजिट कर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: नर्सिंग में बनाना है करियर? जानिए बिहार के बेस्ट कॉलेज और उसके डिटेल्स


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola