IGIMS पटना में लेना चाहते हैं एडमिशन? जानें MBBS की सीट, फीस और कट-ऑफ की डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन

IGIMS Patna का बैकग्राउंड और मेडिकल स्टूडेंट्स की AI Generated फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IGIMS Medical College: NEET UG 2026 के रिजल्ट के बाद मेडिकल कॉलेज की तलाश कर रहे स्टूडेंट्स के लिए IGIMS पटना एक बेहतरीन विकल्प है. जानें बिहार के इस प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट, फीस, एडमिशन प्रक्रिया और NEET कट-ऑफ की डिटेल्स.

विज्ञापन

IGIMS Medical College: हाल ही में NEET UG 2026 का रिजल्ट आया है. अब स्टूडेंट्स अपने मार्क्स के अनुसार मेडिकल कॉलेज सर्च कर रहे हैं. ऐसे में जो लोग बिहार के मेडिकल कॉलेज के बारे में जानना चाहते हैं, ये आर्टिकल उनके लिए है. ऐसे तो बिहार में कई अच्छे मेडिकल कॉलेज के ऑप्शंस है, मगर इस आर्टिकल में हम खासतौर पर बिहार के प्रसिद्ध इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पटना (IGIMS) के बारे में बात करेंगे. यह मेडिकल कॉलेज बिहार की राजधानी पटना में स्थित हैं. इसकी गिनती राज्य के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में होती है.

विज्ञापन

College MBBS Seat: MBBS के लिए कॉलेज में कितनी सीटें?

इस कॉलेज में MBBS के लिए सीट इंटेक कैपेसिटी 150 है. इसके अलावा भी इस मेडिकल कॉलेज में PG जैसे कई कोर्सेज पढ़ाए जाते हैं. कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट igims.org पर दी गई जानकारी के अनुसार कॉलेज के 2023-24 एकेडमिक ईयर में 120 स्टूडेंट्स ने कॉलेज में एडमिशन ली थी.

ये भी पढ़ें: नर्सिंग में बनाना है करियर? जानिए बिहार के बेस्ट कॉलेज और उसके डिटेल्स

College Fee Structure: क्या है MBBS का फीस स्ट्रक्चर?

IGIMS, Patna में MBBS के लिए 50 हजार रुपए ट्यूशन फीस के तौर पर लिया जाता है. इसके अलावा Gen, BC और EBC कैटेगरी के लिए एडमिशन फीस 10 हजार रुपए है. वहीं SC या ST कैटेगरी के लिए यह फीस 5 हजार रुपए तय की गई है. इसके अलावा रजिस्ट्रेशन और कॉशन फीस के तौर पर अमाउंट होते है. इस बारे में डिटेल्ड जानकारी के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट igims.org पर दी गई है.

IGIMS Patna MBBS Fee Details Check Here

Image

College Admission Process: कैसे होती है यह एडमिशन?

इस कॉलेज में एडमिशन NEET में ऑब्टेन्ड मार्क्स के बेसिस पर होती है. MBBS Council की रिपोर्ट के अनुसार इस मेडिकल कॉलेज में 2025 में OBC कैटेगरी के लिए कट-ऑफ स्कोर 571 था. वहीं अगर हम Gen कैटेगरी की बात करे तो, इसके लिए कट-ऑफ स्कोर 575 था. 2025 में SC कैटेगरी के लिए कट-ऑफ स्कोर 503 था.

ये भी पढ़ें: MBBS के लिए बेस्ट हैं कोलकाता के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, देखें फीस स्ट्रक्चर और सीट की डिटेल्स


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन