नर्सिंग में बनाना है करियर? जानिए बिहार के बेस्ट कॉलेज और उसके डिटेल्स

नर्स की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)
Bihar Top Nursing College: बिहार के टॉप नर्सिंग कॉलेज में नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH), इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (IGIMS), श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) और दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) शामिल हैं. आइए, इन कॉलेजो के बारे में जानते है.
Bihar Top Nursing Colleges: अगर आप नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई करके अपना फ्यूचर बनाना चाहते हैं, तो अब कहीं बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है. बिहार में नर्सिंग कोर्स के लिए कुछ शानदार कॉलेज मौजूद हैं. यहां के टॉप नर्सिंग कॉलेज न सिर्फ बेहतर पढ़ाई और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देते हैं, बल्कि प्लेसमेंट के मामले में भी शानदार रिकॉर्ड रखते हैं. एडवांस्ड इक्विपमेंट्स, ट्रेन्ड फैकल्टीज और अच्छी पढाई ये सभी सुविधाएं, इन संस्थानों को और खास बनाते हैं. हम यहां कुछ ऐसे टॉप नर्सिंग कॉलेज की बात करेंगे जहां से आप नर्सिंग करियर की शुरुआत करके अपना भविष्य बना सकते हैं.
Top Nursing College List: जानिए बिहार के टॉप नर्सिंग कॉलेज के नाम
बिहार के टॉप नर्सिंग कॉलेजो में नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH), इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (IGIMS), श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) और दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) शामिल हैं. आइए, इन कॉलेजो के बारे में जानते हैं.
Indira Gandhi Institute of Medical Sciences (IGIMS): जानिये कॉलेज के बारे में
IGIMS, पटना बिहार का एक सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल संस्थान है. यहां BSc में नर्सिंग, जनरल नर्स मिडवाइफरी (GNM), पोस्ट बेसिक BSc नर्सिंग और MSc नर्सिंग की पढाई कराई जाती है. इसमें BSc नर्सिंग, जो 4 साल का डिग्री कोर्स है, में हर साल 50 फीमेल छात्राओं को एडमिशन दिया जाता है. कुल ट्यूशन फीस लगभग 1,20,000 रूपए है. इसके लिए साइंस (PCB) और इंग्लिश के साथ 10+2 पास होना और कम से कम 45% मार्क्स लाना जरूरी है. वही मेडिकल कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट igims.org पर जाकर छात्र और भी कोर्स की जानकारी ले सकते है.
Patna Medical College And Hospital (PMCH): कौन से कोर्स अवेलेबल है?
PMCH, जो पटना में स्थित एक प्रमुख सरकारी मेडिकल संस्थान है. यह बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज से एफिलिएटेड कॉलेज है. यहां 4 ईयर बेस्ड BSc नर्सिंग प्रोग्राम पढ़ाया जाता है.
shri krishna medical college and hospital (SKMCH): कॉलेज के बारे में
SKMCH, बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक मेडिकल कॉलेज है. यह बिहार यूनिवर्सिटीज ऑफ हेल्थ साइंसेज से एफिलिएटेड है. यह कॉलेज अपने मेडिकल एजुकेशन की गुणवत्ता और अनुशासन के लिए पूरे राज्य में जाना जाता है.
Darbhanga Medical College And Hospital (DMCH): कॉलेज में क्या फैसिलिटीज
DMCH, दरभंगा स्थित काफी मशहूर मेडिकल कॉलेजो में से एक है. यहां BSc नर्सिंग प्रोग्राम कंडक्ट किया जाता है, जो बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से एफिलिएटेड है. कॉलेज में एक एडवांस और लाइब्रेरी है, जिसमें मेडिकल और नर्सिंग से जुड़ी कई किताबें और रिसर्च जर्नल्स मौजूद हैं.
Nursing College Admission Eligibility: कौन ले सकते है एडमिशन?
BSc नर्सिंग जैसे प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए मुख्य रूप से कैंडिडेट की उम्र कम से कम 17 साल होनी चाहिए. इसके अलावा साइंस (PCB) के साथ 10+2 पास करना और एंट्रेंस टेस्ट पास करना शामिल है.
How To Apply: कैसे करें आवेदन?
नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन कई अलग अलग तरहों से होती है. कई कॉलेज में एंट्रेंस एग्जाम, तो कुछ कॉलेज मार्क्स और मेरिट रिव्यु या काउंसलिंग के अनुसार एडमिशन लेते हैं. कई ऐसे भी कॉलेज हैं, जो NEET के स्कोर के आधार पर एडमिशन लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रगति सिन्हा
मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










