हजारीबाग मेडिकल कॉलेज से करना चाहते हैं पढ़ाई, जानें फीस, सीट लिमिट और एडमिशन प्रोसेस

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग मेडिकल काॅलेज की बिल्डिंग और इनसेट में मेडिकल स्टूडेंट की फोटो (Image-Canva)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hazaribagh Medical College: अगर आप हजारीबाग मेडिकल काॅलेज में MBBS करना चाहते हैं, तो यहां जानिए 2026 एडमिशन प्रोसेस, NEET UG कट-ऑफ, फीस स्ट्रक्चर, सीट लिमिट, कॉलेज की एफिलिएशन से जुड़ी सभी जरूरी डीटेल्स.

विज्ञापन

Hazaribagh Medical College: अगर आप एक अच्छे मेडिकल काॅलेज में एडमीशन लेना चाहते हैं, ताे यह आर्टिकल जरूर पढ़े. मेडिकल की अच्छी पढ़ाई के लिए अब आपको दूसरे राज्यों में लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है. झारखंड में भी कई सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जो कम फीस और खर्चे में एजुकेश के लिए जाने जाते हैं. इस आर्टिकल में हम खासतौर पर झारखंड के हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के बारे में बात करेंगे. आइए जानते हैं काॅलेज की फीस स्ट्रक्चर, सीट लिमिट और अन्य डीटेल्स.

विज्ञापन

College MBBS Course: जानिए MBBS कोर्स के बारे में

MBBS काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट mbbscouncil.com पर दी गई जानकारी के अनुसार इस काॅलेज में MBBS कोर्स की अवधि 4.5 वर्ष + एक साल की अनिवार्य रोटेटिंग मेडिकल इंटर्नशिप है. ऐसे में देखा जाए तो कोर्स कंप्लीट होने में लगभग 5.5 वर्ष लग जाते हैं. हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में एडमिशन NEET UG परीक्षा के स्कोर के आधार पर होता है.

ये भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज परिसर में नशा मुक्ति केंद्र खोलने की तैयारी तेज करें : डीसी

Seat Limit: क्या है काॅलेज की सीट लिमिट?

इस काॅलेज में MBBS कोर्स के लिए स्टूडेंट की सीट इनटेक कैपेसिटी 100 सीट की है. यह डेटा नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से जारी UG कोर्स (MBBS) के अकैडमिक सेशन 2026-27 की सीट मैट्रिक्स में दी गई है.

College Cut Off: क्या है काॅलेज का कट ऑफ?

MBBS काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट mbbscouncil.com पर दी गई जानकारी के अनुसार इस काॅलेज में GN कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 550 था. वहीं SC कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 475 और ST कैटेगरी के लिए यह कट-ऑफ स्कोर 460 था. OBC कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 548 था.

नीचे दिए गए टेबल में बीते कुछ वर्षों का कट-ऑफ दिया गया है.

Image

College Fee and Affiliation: जानिए फीस डीटेल्स और एफिलिएशन के बारे में

MBBS काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट mbbscouncil.com पर दी गई जानकारी के अनुसार इस काॅलेज की फीस 7,500 रुपए प्रति वर्ष है. काॅलेज की ऑफिशियल वेबसाइट hazaribagmedicalcollege.org पर दी गई जानकारी के अनुसार यह काॅलेज विनोबा भावे यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड है. बता दें कि हजारीबाग मेडिकल कॉलेज, जिसे अब शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के नाम से जाना जाता है.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नये सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर व फाइनेंस मैनेजर ने संभाला पदभार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola