हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नये सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर व फाइनेंस मैनेजर ने संभाला पदभार

Author Jaynarayan|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में नए सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर और फाइनेंस मैनेजर ने कार्यभार संभाला। इससे अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार होगा।

विज्ञापन

हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में दो नये अधिकारियों ने योगदान दिया. सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर आशुतोष झा व फाइनांस मैनेजर सुमित रंजन ने पदभार ग्रहण किया. स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर और एक फाइनेंस मैनेजर की नियुक्ति की गयी है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नये अधिकारियों की नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों में गति आयेगी. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, वित्तीय प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न योजनाओं के संचालन और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने में इन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola