30 अगस्त को भक्ति में डूबेगा हजारीबाग, अग्रसेन भवन में सजेगा भव्य श्याम दरबार; गूंजेंगे बाबा श्याम के भजन

Updated:
विज्ञापन

पंचम श्री श्याम मनुहार महोत्सव तैयारी में जुटे लोग | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के अग्रसेन भवन में 30 अगस्त को पंचम श्री श्याम मनुहार महोत्सव का आयोजन होगा। भजनों और दिव्य श्रृंगार के साथ बाबा श्याम की भक्ति में डूबेंगे श्रद्धालु।

विज्ञापन

हजारीबाग: बाबा श्याम की भक्ति और भजनों की मधुर धुनों से 30 अगस्त को अग्रसेन भवन परिसर भक्तिमय होगा. श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार की ओर से पंचम श्री श्याम मनुहार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

महोत्सव के लिए कोलकाता से पहुंचे कारीगर भव्य श्याम दरबार को अलौकिक स्वरूप देने में जुटे हैं. बाबा श्याम का चंदन-केसर से दिव्य श्रृंगार किया जायेगा. इसके साथ ही आकर्षक झांकी भी सजायी जायेगी.

कार्यक्रम का शुभारंभ 30 अगस्त को दोपहर 2:15 बजे पूजा-अर्चना के साथ होगा. राणी सती मंदिर के प्रधान पुजारी शशिकांत मिश्रा विधिवत पूजा-अर्चना करायेंगे. इसके बाद अखंड ज्योत प्रज्वलित की जायेगी और भजन-कीर्तन का सिलसिला शुरू होगा.

महोत्सव में जयपुर के अभिषेक नामा और दीपांशु अग्रवाल तथा कटिहार के आदर्श दाधीच बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे. स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे.

आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गयी है. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार, रामगढ़ कैंट का सहयोग रहेगा. आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में उत्साह का माहौल है.

यह भी पढें: इंसानों के साथ पेड़ों की भी राखी, डुमरी में हरियाली दूत ने चुनरी बांधकर लिया पेड़ों की रक्षा का संकल्प


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola