इंसानों के साथ पेड़ों की भी राखी, डुमरी में हरियाली दूत ने चुनरी बांधकर लिया पेड़ों की रक्षा का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

पेड़ों में चुनरी बांधते लोग | Prabhat Khabar Network

चौपारण के डुमरी में पर्यावरण संरक्षण के लिए अनोखी पहल, लोगों ने पेड़ों को चुनरी बांधकर उनकी रक्षा और अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

चौपारण: पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों की रक्षा का संदेश देने के लिए प्रखंड के डुमरी में शुक्रवार को अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया. हरियाली दूत दिनेश साव ने अपने सहयोगियों के साथ पेड़ों को चुनरी बांधी और उनकी रक्षा एवं संवर्धन का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया. लोगों ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सिर्फ पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है.

हरियाली दूत दिनेश साव ने कहा कि पेड़ केवल हरियाली के प्रतीक नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं. पेड़ हमें शुद्ध हवा देने के साथ तापमान को संतुलित रखने, वर्षा चक्र को बनाये रखने और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और पेड़ों की कटाई के कारण पर्यावरण पर लगातार दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी. पेड़ों की रक्षा करना आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी है.

कार्यक्रम में छोटन कुमार साव, संतोष कुमार रजक, भुनेश्वर रजक, राजेंद्र रजक, चुरामन साव, राघो रजक, राधे रमन गुप्ता समेत कई लोग शामिल हुए. सभी ने पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया.

यह भी पढें: हजारीबाग: परसावां में फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मुखिया अन्नपूर्णा देवी ने खिलाड़ियों को बांटे फुटबॉल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola