चरही घाटी के नन्हें हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण की शुरुआत, विधि-विधान से हुआ भूमिपूजन
28हैज5में- नन्हें हनुमान मंदिर के भूमि पूजन करते | Prabhat Khabar Network
चुरचू प्रखंड के चरही घाटी में स्थित नन्हें हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
चरही: हजारीबाग के चुरचू प्रखंड के चरही घाटी स्थित नन्हें हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत की गयी.
आपके शहर में
भूमिपूजन से पहले मंदिर के प्रस्तावित स्वरूप को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा की गयी. मंदिर को बेहतर और भव्य तरीके से बनाने पर सहमति बनी. उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण में सहयोग करने की बात कही.
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली, चरही थाना प्रभारी अजीत कुमार, चनारो मुखिया बृजबिहारी महतो, उमेश कुमार सिंह, बलीराम सिंह, रंजीत सिंह, परमेश्वर महतो, निरंजन महतो, किन्नर आरती सहानी, वीणा मिश्रा, आशा राय, नीलकंठ महतो, किशुन महतो, जुगेश्वर महतो, कामता पंडित, चोलेश्वर महतो, सरयू महतो, महादेव विश्वकर्मा, रमेश यादव, रमेश कुमार, रणविजय चौहान, संजय कुमार सिंह, विप्लव विश्वास, जितेंद्र विश्वास, राम ललन पंडित, जितेंद्र पंडित, रवि कुमार देव, सुरेंद्र महतो, रामधन प्रजापति, रामू यादव, कृष्णा प्रसाद, गोपाल महतो और विजय कुमार सहानी समेत दर्जनों लोग शामिल हुए.
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा. स्थानीय लोगों ने कहा कि मंदिर के पुनर्निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए