हजारीबाग: परसावां में फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मुखिया अन्नपूर्णा देवी ने खिलाड़ियों को बांटे फुटबॉल
युवाओं को खेल के लिए प्रेरित करते मुखिया | Prabhat Khabar Network
चौपारण में मुखिया अन्नपूर्णा देवी ने फुटबॉल मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के लिए जरूरी है।
हजारीबाग: हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के परसावां में शुक्रवार को फुटबॉल मैच का उद्घाटन मुखिया अन्नपूर्णा देवी ने किया. प्रतियोगिता में पंचायत स्तर की कई टीमों के खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने हिस्सा लिया. उद्घाटन के मौके पर खिलाड़ियों को फुटबॉल भी उपलब्ध कराया गया.
आपके शहर में
मुखिया अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. खेल से युवाओं का न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास भी बेहतर होता है. नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने से शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है.
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है. आज के समय में मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के कारण युवा शारीरिक गतिविधियों से दूर होते जा रहे हैं. ऐसे में युवाओं को खेलों से जोड़ना और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है.
मुखिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है कि उन्हें उचित मंच और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराये जायें. इससे ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी भी आगे बढ़कर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.
उन्होंने युवतियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया. कहा कि बेटियों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है. उन्हें अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे खेल के क्षेत्र में पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकती हैं.
यह भी पढें: चरही घाटी के नन्हें हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण की शुरुआत, विधि-विधान से हुआ भूमिपूजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए