रक्षाबंधन की तैयारी कर रहा था परिवार, बाहर खेल रहे मासूम आरव को ट्रेलर ने रौंदा; पलभर में बदल गया सबकुछ

Updated:
विज्ञापन

चौपारण के सिंघरावां में रक्षाबंधन के दिन सड़क हादसे में 9 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। ट्रेलर की चपेट में आने से खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन

चौपारण: सिंघरावां में शुक्रवार को सड़क हादसे ने रक्षाबंधन की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया. विपरीत दिशा से आ रहा ट्रेलर (RJ 52 GA 4116) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े नौ वर्षीय मासूम आरव कुमार को रौंदते हुए निकल गया. हादसे में गंभीर रूप से घायल आरव की बरही अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक आरव बरकठा निवासी मिथिलेश साव का पुत्र था. वह रक्षाबंधन का पर्व मनाने अपनी मां के साथ सिंघरावां स्थित अपने मामा बिरजू साव के घर आया था. शुक्रवार को घर में रक्षाबंधन की तैयारियां चल रही थीं. इसी दौरान घर के बाहर द्वार पर खेल रहे आरव को तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. गंभीर रूप से घायल आरव को आनन-फानन में बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

आरव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मां बेटे की मौत की खबर सुनते ही अचेत होकर गिर पड़ी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढें: तमाड़ में NCB की दबिश, पंकज गुप्ता को हिरासत में लेकर गयी टीम; डिजिटल लॉकर की भी जांच

रक्षाबंधन की तैयारी के बीच घर में पसरा मातम

जिस घर में कुछ देर पहले तक रक्षाबंधन को लेकर हंसी-खुशी का माहौल था, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही मातम छा गया. परिजन रक्षाबंधन की तैयारी में जुटे थे, तभी बाहर खेल रहे आरव के दुर्घटना का शिकार होने की सूचना मिली.

आरव की मौत के बाद सिंघरावां में भी शोक का माहौल रहा. आसपास के लोग दिनभर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे. मासूम की मौत से हर कोई स्तब्ध नजर आया.

यह भी पढें: खाते में आ गयी साइबर ठगी की रकम तो क्या खाताधारक होगा दोषी? झारखंड HC में उठी अहम मांग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola