तमाड़ में NCB की दबिश, पंकज गुप्ता को हिरासत में लेकर गयी टीम; डिजिटल लॉकर की भी जांच

Updated:
विज्ञापन

पंकज गुप्ता का रायडीह तमाड़ स्तिथ मकान. | Prabhat Khabar Network

तमाड़ के रायडीह में एनसीबी की टीम ने छापेमारी कर पंकज गुप्ता को हिरासत में लिया है। घर की गहन जांच-पड़ताल की गई, लेकिन मामले का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

विज्ञापन

तमाड़: रायडीह फ्लाईओवर के समीप शुक्रवार सुबह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने छापेमारी कर एक युवक को उसके घर से हिरासत में लिया. हिरासत में लिये गये युवक की पहचान पंकज गुप्ता, पिता स्वर्गीय कैलाश साहू के रूप में हुई है. कार्रवाई के बाद एनसीबी की टीम उसे अपने साथ ले गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एनसीबी की टीम ने शुक्रवार सुबह रायडीह फ्लाईओवर के समीप स्थित पंकज गुप्ता के घर पर छापेमारी की. टीम ने घर की गहन जांच-पड़ताल की. इस दौरान घर में बने डिजिटल लॉकर रूम की भी जांच की गयी.

बताया जा रहा है कि लॉकर रूम में डिजिटल लॉक सिस्टम लगा हुआ था. इसके कारण जांच के दौरान अधिकारियों को उसे खोलने में परेशानी हुई. एनसीबी की टीम ने घर में मौजूद अन्य स्थानों की भी जांच की.

बताया गया कि पंकज गुप्ता का पूर्व में अड़की के नौढ़ी में पैतृक आवास था. हालांकि, एनसीबी की कार्रवाई किस मामले में हुई और पंकज गुप्ता को किस आरोप या जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आयी थी.

एनसीबी की कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में दिनभर चर्चा होती रही. स्थानीय लोग कार्रवाई को लेकर तरह-तरह के कयास लगाते रहे. हालांकि, मामले की वास्तविक वजह स्पष्ट होने के लिए एनसीबी की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

यह भी पढें: खाते में आ गयी साइबर ठगी की रकम तो क्या खाताधारक होगा दोषी? झारखंड HC में उठी अहम मांग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola