JSSC CGL भर्ती परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, सेटिंग से पास करने वाले 4 लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

झारखंड सीआईडी ने सीजीएल परीक्षा धांधली मामले में 4 और लोगों को किया गिरफ्तार, Pic Credit- AI, Only for Symbolism

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा में हुई धांधली मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई की है. परीक्षा में सफल घोषित किए गए 4 अभ्यर्थियों को फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई गहन अनुसंधान के बाद की गई है.

विज्ञापन

रांची से पंकज त्रिपाठी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में हुई भारी धांधली और अनियमितता के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई की है. सीआईडी ने गुरुवार को इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए 4 अभ्यर्थियों को फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई सीआईडी तहत चल रहे गहन अनुसंधान के आधार पर की गई है.

धनबाद, बोकारो और बिहार से जुड़े हैं गिरफ्तार अभ्यर्थियों के तार

सीआईडी द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों की पहचान धनबाद स्थित नावाडीह डुप्लेक्स सनशाइन अपार्टमेंट के रहने वाले दीपक कुमार, बोकारो स्थित न्यू बीसीसीएल कॉलोनी दग्दा के रहने वाले उमेश कुमार राय के रहने वाले के रूप में हुई है. हालांकि वह मूल रूप से बिहार भोजपुर के रहने वाले हैं. इसके अलावा धनबाद निवासी विजय कुमार तिवारी और धनबाद सुदामडीह रिवरसाइड मार्केट के रहने वाले आनंद कुमार सिंह की भी गिरफ्तारी हुई है. ये भी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: रांची से पटना जा रही Vande Bharat Express ट्रैक्टर से टकरायी, इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त

एक दिन पहले ही दिल्ली से पकड़े गए थे 2 मुख्य आरोपी

JSSC CGL अनियमितता मामले में सीआईडी की टीम लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. शुक्रवार को हुई इन 4 लोगों की गिरफ्तारियों से ठीक एक दिन पहले सीआईडी ने राजधानी दिल्ली से दो मुख्य आरोपियों सोमांश प्रकाश और राहुल कुमार को धर दबोचा था. सीआईडी की इस लगातार कार्रवाई से परीक्षा में सेटिंग कराने वाले सिंडिकेट और धांधली के बल पर मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले मुन्नाभाइयों के बीच हड़कंप मच गया है. फिलहाल गिरफ्तार किए गए सफल अभ्यर्थियों से सीआईडी की टीम परीक्षा में उनकी सफलता, कथित पेपर लीक से जुड़े कनेक्शन और मामले में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसी को आशंका है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं. इसी पूछताछ के आधार पर SIT आगे की कार्रवाई में जुटेगी.

ये भी पढ़ें: JPSC APP परीक्षा रद्द मामले में अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले पर स्टे देने से किया इनकार



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola