रांची से पटना जा रही Vande Bharat Express ट्रैक्टर से टकरायी, इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
क्षतिग्रस्त वंदे भारत | Prabhat khabar network
रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस हजारीबाग के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर से टकरा गई. हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन ट्रेन कुछ देर के लिए बाधित रही.
हजारीबाग: रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22350) गुरुवार की शाम हजारीबाग स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर पहले रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर से टकरा गयी. हादसे में ट्रेन के इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक मौके पर रुकी रही. ट्रैक्टर को रेलवे ट्रैक से हटाने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया.
आपके शहर में
रांची से शाम 4:15 बजे खुली वंदे भारत एक्सप्रेस को शाम 6:21 बजे हजारीबाग स्टेशन पहुंचना था. हादसे के कारण ट्रेन करीब आधे घंटे तक दुर्घटनास्थल पर रुकी रही. इसके बाद ट्रेन शाम 7:05 बजे हजारीबाग स्टेशन पहुंची.
जांच के बाद कोडरमा के लिए रवाना हुई ट्रेन
हजारीबाग स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन की जांच की गयी. जांच के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस हजारीबाग स्टेशन से कोडरमा के लिए रवाना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए