IGNOU Admission 2026: जुलाई सेशन में एडमिशन की बढ़ी लास्ट डेट, अब 31 अगस्त तक करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (PC:Canva)

IGNOU Admission 2026: एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट एक बार फिर बढ़ा दी गई है. अब स्टूडेंट्स 31 अगस्त 2026 तक अलग-अलग UG, PG, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह उन स्टूडेंट्स के लिए एक और अवसर है जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है.

विज्ञापन

IGNOU Admission 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2026 सेशन में Fresh Admission और Re-registration की लास्ट डेट एक बार फिर बढ़ा दी है. अब UG, PG, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज में एडमिशन लेने के इंटेरेस्टेड स्टूडेंट्स 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

IGNOU Admission 2026: एडमिशन की डेट्स में हुआ बदलाव

IGNOU ने जुलाई 2026 सेशन में एडमिशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट पहले 31 जुलाई 2026 तय की थी. इसके बाद इसे बढ़ाकर 16 अगस्त 2026 कर दिया गया था. अब स्टूडेंट्स को एक बार फिर राहत देते हुए आवेदन की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 कर दी गई है.

अपडेटडेट
शुरुआती लास्ट डेट31 जुलाई 2026
पहला एक्सटेंशन16 अगस्त 2026
नई लास्ट डेट31 अगस्त 2026

किन कोर्सेज में ले सकते हैं एडमिशन?

IGNOU का एडमिशन पोर्टल ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन लर्निंग (OL) दोनों मोड में चलाए जा रहे कई कोर्सेज के लिए खुला है. निचें कोर्स डिटेल्स दिए गए हैं:

  • UG Courses: BA, BCom, BSc, BBA, BCA और अलग-अलग ऑनर्स कोर्सेज.
  • PG Courses: MA, MCom, MSc, MBA, MCA, MSW और Data Science, AI से जुड़े MSc प्रोग्राम.
  • Diploma और Certificate Courses: 6 महीने और 1 साल की अवधि वाले अलग-अलग स्किल बेस्ड और वोकेशनल कोर्स.

ये भी पढ़ें: IGNOU Startup Competition 2026 : छात्रों के लिए स्टार्टअप शुरू करने का शानदार मौका

IGNOU Admission 2026: कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?

स्टेप 1: ODL कोर्सेज के लिए IGNOU के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in और Online Programmes के लिए संबंधित ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं.

स्टेप 2: 'New Registration' पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी बेसिक डिटेल्स दर्ज करें.

स्टेप 3: यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें. इसके बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरें और पसंद का कोर्स सेलेक्ट करें.

स्टेप 4: अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी मार्कशीट की स्कैन कॉपी अपलोड करें.

स्टेप 5: ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के जरिए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें. इसके बाद Confirmation Page डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

IGNOU जुलाई 2026 सेशन में एडमिशन लेने के इंटेरेस्टेड स्टूडेंट्स को सलाह है कि वे लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय रहते अपना ऑनलाइन फॉर्म पूरा कर लें.

ये भी पढ़ें: एक साल में मिलेगी MA की डिग्री, IGNOU के इन 9 विषय के लिए फटाफट करें अप्लाई


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola